फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Weather pleasent between showers.

मौसम ने बदली करवट ,बूंदाबांदी से बढ़ी ठंड

Tue, 16 Feb 2016 10:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Tue, 16 Feb 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
Weather pleasent between showers.

जिले में मंगलवार को मौसम ने एक बार फिर करवट बदल लिया। मौसम के बदले मिजाज से सुबह से ही बूंदाबांदी शुरू हो गई। दिन में कई बार रुक-रुककर बूंदाबांदी होने से ठंड बढ़ गई है। बूंदाबांदी को गेहूं समेत सभी फसलों के लिए फायदेमंद माना जा रहा है। मौसम  विभाग ने बुधवार को छिटपुट बारिश होने की संभावना जताई है।

विज्ञापन



कई दिनों से दिन में हो रही तेज धूप से गर्मी होने लगी थी। मंगलवार को मौसम ने एक बार फिर करवट बदल लिया और सुबह के समय से ही बूंदाबांदी होने लगी। दिन में रुक-रुककर हो रही बूंदाबांदी से मौसम सर्द हो गया। बूंदाबांदी होने से फसलों में हरियाली आ गई है। गेहूं, जौ, मटर, चना, राई, सरसों, अरहर समेत सभी फसलों के लिए बूंदाबांदी फायदेमंद मानी जा रही है। मगर ठंड में इजाफा हो गया है।
विज्ञापन


 इससे लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ी। मौसम विभाग ने बुधवार को छिटपुट बारिश होने की संभावना जताई है। नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम पर्यवेक्षक योगेंद्र    कुमार सिंह नागा ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 29.0 डिग्री  सेल्सियस से गिरकर 24.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री सेल्सियस  से बढ़कर14.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान  सामान्य से 4.0 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। मौसम में आर्द्रता 90-82  फीसदी रही। दक्षिणी-पछुआ हवा की गति 2.6 किमी/घंटे रिकॉर्ड की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed