फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   ..We take an oath without masks

..हम शपथ लेते हैं बिना मास्क के घर से बाहर नही निकलेंगे

Wed, 25 Nov 2020 09:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2020 09:50 PM IST
विज्ञापन
..We take an oath without masks
सुल्तानपुर। शहर में बिना मास्क के टहल रहे लोगों पर बुधवार का दिन भारी पड़ा। एसपी ने मातहतों के साथ शहर के रोडवेज के पास सघन जांच की। जांच के दौरान बिना मास्क के टहल रहे लोगों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पुलिस वाहन में बैठा दिया।
विज्ञापन

साथ ही कई अन्य लोगों को मास्क देकर कोरोना से बचाव करने का वचन लिया। हिरासत में लिए गए युवकों को रोडवेज के पास सड़क के बीच खड़ा करके एसपी ने शपथ दिलाई की दोबारा बिना मास्क के घर से बाहर नहीं निकलेंगे।
विज्ञापन

तेजी से फैल रहे कोरोना महामारी को देखते हुए बुधवार को एसपी शिवहरी मीणा सख्त नजर आए। सीओ सिटी सतीश चंद्र शुक्ल के साथ एसपी शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए रोडवेज पहुंच गए। एसपी ने मास्क नहीं लगाने वालों को समझाया। कुछ को फटकार भी लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने युवाओं से कहा कि जब आप जैसे पढ़े लिखे लोग ही नियमों का पालन नहीं करेंगे तो औरों पर क्या प्रभाव पड़ेगा। एसपी ने बिना मास्क के निकलने वाले करीब 15 लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस वाहन में बैठा दिया। इसके बाद एसपी ने रास्ते से गुजर रहे कई लोगों को अपने पास से मास्क दिया। अपने सामने ही उन्हें मास्क लगाने को कहा।
इस बीच ई-रिक्शा पर बैठकर यात्रा कर रही कई सवारियों को भी एसपी ने रोककर कोराना के प्रति सचेत किया और बोले कोरोना को हल्के में न लें। इससे न सिर्फ आप लोग पीड़ित होंगे बल्कि अन्य लोगों को भी मुफ्त में बीमारी दे देंगे। काफी देर तक पुलिस वाहन में बैठे रहे युवकों ने वाहन से ही आवाज लगाकर एसपी से छोड़ने की मांग की।
एसपी ने सभी को वाहन से नीचे उतारा और सड़क के बीचो बीच खड़ा करके उन्हें मास्क दिया। इसके बाद एक युवक को माइक थमाकर अन्य लोगों के साथ शपथ दिलाई कि भविष्य में वे कोविड-19 गाइड लाइन का अक्षरश: पालन करेंगे। घर से बाहर निकलने पर हमेशा मास्क लगाएंगे।
साथ ही अन्य लोगों को मास्क धारण करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। एसपी ने ई-रिक्शा संचालकों को भी चेतावनी दी वे बिना मास्क की सवारियों को न बैठाएं। बिना मास्क सवारियां मिलने पर ई-रिक्शा चालकों पर भी कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद एसपी के कहने पर सभी को छोड़ दिया गया।

एसपी ने माइक से कहा कि हम सभी को दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी का पालन करने की जरूरत है। एसपी ने कहा कि बार बार अपील करने के बाद भी लोग मास्क लगाने के प्रति सचेत नही होंगे तो मजबूरी में उन पर भारी जुर्माना किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed