फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Waterlogging at many places in the city due to heavy rains

Sultanpur News: तेज बारिश से शहर में जगह-जगह जलभराव

Fri, 22 Aug 2025 01:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 22 Aug 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging at many places in the city due to heavy rains
शहर के शास्त्रीनगर मोहल्ले में बारिश के बाद हुए जलभराव के बीच गुजरते बच्चे।
सुल्तानपुर। जिले में बृहस्पतिवार दोपहर हुई तेज बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल गई, लेकिन शहर में जगह-जगह जलभराव होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। मोहल्लों में जलभराव होने से लोगों को आवागमन करने में परेशानी हुई। किसानों के मुताबिक, बारिश से धान की फसल को फायदा होगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। बीच-बीच में धूप भी होती रही। दोपहर करीब दो बजे घने बादल छा गए और बारिश होने लगी। शहर में करीब एक घंटे तक हुई बारिश से कई स्थानों पर सफाई व्यवस्था की पोल खुल गई। शहर के शास्त्रीनगर मोहल्ले की गलियों में जलभराव हो गया। दरियापुर वार्ड की गलियों में भी जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई। इसके अलावा विवेकनगर, एमजीएस चौराहा, नया नगर सहित अन्य स्थानों पर भी जलभराव से लोगों को आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ी। बारिश रुकने के करीब आधे घंटे बाद जलभराव कम हुआ।
विज्ञापन

धान की फसल को फायदा
ग्रामीण क्षेत्र में बारिश से किसानों ने राहत महसूस की। किसानों ने बताया कि बारिश धान की फसल के लिए लाभदायक है। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कुमारगंज, अयोध्या के मौसम पर्यवेक्षक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 30.0 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। उत्तरी-पूर्वी हवा की गति 8.4 किमी प्रति घंटा रिकाॅर्ड की गई है। उन्होंने आगामी 24 घंटे में आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने के साथ-साथ हल्की बारिश होने का अनुमान लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed