फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Water filled 27 bighas of farmland due to minor cutting

माइनर कटने से 27 बीघे खेत में पानी भरा

Wed, 28 Jul 2021 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Water filled 27 bighas of farmland due to minor cutting
लंभुआ (सुलतानपुर)। क्षेत्र के लोटिया माइनर में दूल्हापुर गांव के पास मंगलवार देर रात माइनर की पटरी में अज्ञात कारणों से कटान हो गई। रात भर माइनर का पानी खेतों में जाता रहा। सुबह ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई। उच्चाधिकारियों के निर्देश के बाद कटान स्थल को बंधवाया गया। कटान होने से करीब 27 बीघे फसल जलमग्न हो गई।
विज्ञापन

तीन दिन पहले क्षेत्र से होकर गुजरी चांदा रजबहा से निकली लोटिया माइनर की जेसीबी से खोदाई करवाई गई थी। नहर में पानी का दबाव बढ़ा तो मंगलवार देर रात दूल्हापुर गांव के पास माइनर की पटरी कट गई। इससे नौ किसानों की 27 बीघा धान की फसल जलमग्न हो गई।
विज्ञापन

कटान की वजह से लालजी पांडेय की चार बीघा, शेर बहादुर सिंह की दो बीघा, भारत सिंह की दो बीघा, राम आसरे सिंह की तीन बीघा, राम प्रसाद शुक्ल की दो बीघा, देवी सिंह की दो बीघा, समरबहादुर सिंह की चार बीघा, राजबहादुर सिंह की छह बीघा व छोटे लाल मिश्र की दो बीघा धान की फसल डूब गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान शेर बहादुर सिंह ने बताया कि अभी दो-चार दिन पहले ही धान की रोपाई की गई थी। यदि मौसम ने साथ न दिया और पानी खेत में भरा रह गया तो मेहनत बेकार चली जाएगी। मजदूरी, धान के बीज व पानी की कीमत का नुकसान तो होगा ही, फसल पिछड़ने से उपज पर भी प्रभाव पड़ेगा।
बुधवार सुबह ग्रामीणों ने जिलाधिकारी के शिविर कार्यालय पर माइनर कटने की जानकारी फोन से दी तो नहर विभाग के अफसर हरकत में आ गए। करीब साढ़े 10 बजे पहुंचे मजदूरों ने लगभग एक घंटे की मेहनत के बाद पटरी को फिर से दुरुस्त कर दिया।

एसडीओ संतोष कुमार ने बताया कि माइनर के कुलाबे को किसी ने ज्यादा पानी के चक्कर में काट दिया था। इससे माइनर की पटरी कट गई थी। फिलहाल पटरी को दुरुस्त कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed