{"_id":"58adc18f4f1c1b2b69b25126","slug":"voters-awareness-through-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकतंत्र का पर्व मनाएं, मतदान करने अवश्य जाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकतंत्र का पर्व मनाएं, मतदान करने अवश्य जाएं
Amarujala Bureau
Updated Wed, 22 Feb 2017 10:21 PM IST
विज्ञापन
वोटिंग की अपील
- फोटो : अमर उजाला
अलीगंज। स्थानीय कस्बे के निर्माण पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने बुधवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली। विद्यालय से निकली रैली अलीगंज कस्बा, गोठवा, मनियारी, दाउदपुर, रायापुर, सरैया समेत कई गांवों का भ्रमण किया। बच्चों ने हाथ में झंडा-बैनर लेकर लोकतंत्र का पर्व मनाएं, मतदान करने अवश्य जाएं, सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो जैसे नारे लगाते हुए लोकतंत्र की मजबूती के लिए ग्रामीणों से शत-प्रतिशत मतदान करने का संदेश दिया। इस मौके पर स्कूल के प्रबंधक राजेश दुबे, प्रधानाध्यापक फैजान अंसारी, मीनाक्षी सिंह, लईक अहमद समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
जागरूक मतदाता ही लोकतंत्र की नींव
सुल्तानपुर। विधानसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान कराने के लिए कौलेश्वर सिंह इंटर कॉलेज विरसिंहपुर के छात्र-छात्राओं ने बुधवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली। जिला विद्यालय निरीक्षक गिरीश कुमार सिंह ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने कई गांवों का भ्रमण कर वोटरों से 27 फरवरी को अधिक से अधिक मतदान करने के प्रेरित किया।
विज्ञापन
इससे पहले विद्यालय में आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए डीआईओएस ने कहा कि जागरूक मतदाता ही मजबूत लोकतंत्र की नींव हैं। इस विद्यालय को आदर्श मतदान केंद्र बनाया गया है। इसके प्रबंधन की जिम्मेदारी प्रबंधक अनिल कुमार सिंह को दी गई है। इस मौके पर कुलदीप सिंह, शैलेंद्र चतुर्वेदी, जटाशंकर त्रिपाठी, मनीष कुमार सिंह, रुद्र प्रताप सिंह, संजय कुमार सिंह, बीके द्विवेदी, अर्चना सिंह, शबा बानों, अंकिता सिंह, रोली यादव, जयकुमारी सिंह मौजूद रहीं।
विज्ञापन