फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Voter list for Panchayat elections will be prepared through offline, online and survey

Sultanpur News: ऑफलाइन, ऑनलाइन व सर्वे के जरिये तैयार होगी पंचायत चुनाव की मतदाता सूची

Mon, 15 Sep 2025 11:52 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Voter list for Panchayat elections will be prepared through offline, online and survey
सुल्तानपुर। पंचायत मतदाता सूची पुनरीक्षण के चल रहे कार्य में तीन माध्यमों से आवेदन लिए जा रहे हैं। ऑनलाइन, ऑफलाइन व बीएलओ के सर्वे के जरिये सूची बनाई जाएगी। तीनों को एकत्र करके उसका सत्यापन किया जाएगा। आपत्तियों के निस्तारण के बाद अंतिम मतदाता सूची बनाई जाएगी।
विज्ञापन

राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदाता पुनरीक्षण अभियान 29 सितंबर तक चलेगा। अपर जिलाधिकारी प्रशासन व उप जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव शुक्ल ने बताया कि इसमें बीएलओ के सर्वे के बाद उस घर के आवेदन ऑनलाइन आने पर उसे स्वीकार नहीं किए जाएंगे। सर्वे के बाद बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) की ओर से नाम बढ़ाने, संशोधन व नाम हटाने की अलग-अलग सूची तैयार की जाएगी। सत्यापन के बाद अनंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी। सही सूची बनाने के लिए उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। उपजिलाधिकारियों की ओर से बीएलओ के साथ इसकी समीक्षा की जा रही है। सदर तहसील में सोमवार को एसडीएम की ओर से समीक्षा की गई। आठ दिन पहले तक 25 फीसदी घरों का सत्यापन हो चुका था। आगामी शनिवार को उपजिलाधिकारियों के साथ समीक्षा में जिले की सभी तहसीलों से सर्वे की रिपोर्ट ली जाएगी। 29 सितंबर तक शत-प्रतिशत सर्वे का काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed