{"_id":"589f40954f1c1b293837908f","slug":"vote-to-strengthen-democracy-arunima","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकतंत्र की मजबूती के लिए करें मतदान : अरुणिमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकतंत्र की मजबूती के लिए करें मतदान : अरुणिमा
Amarujala Bureau
Updated Tue, 21 Feb 2017 06:11 PM IST
विज्ञापन
एवरेस्ट विजेता सम्मानित
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। बूथों पर शत-प्रतिशत मतदान होगा, तभी लोकतंत्र और राष्ट्र मजबूत होगा। मतदान हर नागरिक का अधिकार और कर्तव्य है। ये बातें चुनाव आयोग की ओर से नामित मतदाता जागरूकता ब्रांड अंबेसडर व एवरेस्ट विजेता अरुणिमा सिन्हा ने कहीं। शनिवार को उन्होंने स्थानीय आरआरपीजी कॉलेज, रानी सुषमा देवी महिला महाविद्यालय एवं गुंगवाछ स्थित शिव दुलारी सिंह महिला महाविद्यालय में छात्र- छात्राओं को संबोधित किया।
विज्ञापन
छात्र-छात्राओं को शत-प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बच्चों से अपने अनुभव भी साझा किए। बच्चों ने कार्यक्रम में मतदाता जागरूकता गीत, भाषण, नुक्कड़ नाटक आदि प्रस्तुत करने के साथ रैली भी निकाली। कार्यक्रम में विशेष कार्यकारी अधिकारी एवं जनसंपर्क अधिकारी डॉ. अंशुमान शर्मा ने छात्र-छात्राओं को मतदान का संकल्प दिलाने के साथ ही कम से कम दस मतदाताओं को बूथों पर ले जाकर मतदान कराने की बात कही।
विज्ञापन
तीनों महाविद्यालयों की ओर से मुख्य अतिथि को अंग वस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. लाल साहब सिंह, प्राचार्य डॉ. पूनम सिंह, डॉ. कीर्ति विक्रम सिंह, डॉ. रमेश शुक्ल, डॉ. अर्जुन प्रसाद पाण्डेय, डॉ. त्रिवेणी सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन