फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Vishnu Prabodhini Ekadashi festival celebrated with great pomp

धूमधाम से मनाया गया विष्णु प्रबोधिनी एकादशी पर्व

Wed, 25 Nov 2020 09:23 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2020 09:23 PM IST
विज्ञापन
Vishnu Prabodhini Ekadashi festival celebrated with great pomp
सुल्तानपुर। विष्णु प्रबोधिनी एकादशी का त्योहार बुधवार को श्रद्धा व विश्वास के साथ मनाया गया। बाजार में दिन भर शकरकंद (गंजी), सिंघाड़े व फलों की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ रही। शहर के विभिन्न चौराहों पर लगाए गए गन्ने की दुकानों पर दिन भर लोग खरीदारी करते दिखे। महिलाओं ने व्रत रखकर भगवान विष्णु व माता लक्ष्मी से संतान की दीर्घायु और परिवार की खुशहाली की कामना की।
विज्ञापन

कार्तिक शुक्ल एकादशी को विष्णु प्रबोधिनी व देवोत्थानी एकादशी के रूप में मनाया जाता है। बुधवार को इस त्योहार को लोगों ने उल्लासपूर्वक मनाया। मान्यता है विष्णु प्रबोधिनी एकादशी व्रत रखने से साल भर की एकादशी व्रत का लाभ मिलता है।
विज्ञापन

इसी मान्यता के साथ बुधवार को महिलाओं ने उपवास रख भगवान विष्णु व मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की। माताओं ने अपने पुत्र की दीर्घायु व तरक्की की कामना की। उधर, विष्णु प्रबोधिनी एकादशी को लेकर दिन भर बाजार गुलजार रहा। सब्जी मंडी इलाके में सड़क की दोनों पटरियों पर शकरकंद, गन्ने व सिंघाड़े की लगी दुकानों पर दिन भर खरीदारों की भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

फलों की दुकानों पर भी भीड़ देखी गई। एकादशी को लेकर शहर में जगह-जगह गन्ने की दुकानें सजी रहीं। डाकखाना चौराहा, शाहगंज चौरहा, सब्जी मंडी, बस स्टेशन, तिकोनिया पार्क समेत कई स्थानों पर लगी गन्ने की दुकानों पर दिन भर खरीदारों की भीड़ रही।

20 से लेकर 50 रुपये तक प्रति गन्ने बिके। वहीं, सिंघाड़ा के दामों में भी गत वर्ष की तुलना में मूल्य वृद्धि रही। सिंघाड़ा 35 से 40 रुपये प्रति किलोग्राम में बेचा गया। सबसे ज्यादा महंगाई की मार शकरकंद पर रही। शकरकंद इस बार 35-50 रुपये में दुकानदारों ने बेचा। त्योहार को लेकर फलों के दामों में भी तेजी रही। अधिकांश लोगों ने शुभ के तौर पर गन्ना, सिंघाड़ा व शकरकंद की खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed