फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Virendra Chaturvedi becomes president of bar association

वीरेंद्र चतुर्वेदी बने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष

Thu, 08 Aug 2019 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
Virendra Chaturvedi becomes president of bar association
सुल्तानपुर। बार एसोसिएशन के लिए बृहस्पतिवार को गहमागहमी के बीच हुए चुनाव में वीरेंद्र चतुर्वेदी ने रिकॉर्ड 354 वोटों से अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। सचिव पद पर रामतीरथ दुबे 306 मतों से विजयी हुए हैं। कार्यकारिणी के अन्य पदों पर नजदीकी मुकाबलों में प्रत्याशियों ने जीत पाई है। परिणाम आने के बाद विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने अबीर गुलाल उड़ाकर जश्न मनाया।
विज्ञापन

बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष प्रशांत सिंह अटल की निगरानी में बृहस्पतिवार को दीवानी न्यायालय स्थित अधिवक्ता संघ भवन में बार एसोसिएशन के लिए सुबह नौ बजे से दोपहर बाद 02.30 बजे तक मतदान हुआ। इसमें 1,466 वकीलों ने मतदान किया। तीन बजे से मतगणना शुरू हुई और देर शाम तक सभी पदों के परिणाम आ गए।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन अध्यक्ष पद पर वीरेंद्र चतुर्वेदी ने रिकॉर्ड 354 वोटों से जीत हासिल की। उन्हें 823 वोट मिले, जबकि रनर रहे पूर्व सचिव नागेंद्र सिंह को 469 मत प्राप्त हुए। अध्यक्ष पद के अन्य प्रत्याशी अशोक यादव को 86, संतराम वर्मा को 31, अशोक तिवारी को 19, जयप्रकाश तिवारी को 18, अयूब उल्ला खां को 14 व द्वारिका प्रसाद दुबे को चार वोट मिले हैं। सचिव पद पर रामतीरथ दुबे ने 306 मतों से जीत हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्हें 634, उपविजेता राकेश श्रीवास्तव को 328, विवेक सिंह को 240, हेमंत मिश्र को 122, संजय शर्मा को 60, गिरजा श्रीवास्तव को 38, शशी सिंह को 30, अशोक शर्मा को 19, विष्णुकांत पांडेय को 13 और महेश तिवारी को महज नौ वोट मिले हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सिद्धार्थ जायसवाल 566 वोट पाकर विजयी हुए हैं। उपविजेता करुणा शंकर पांडेय को 562 व उमाशंकर गुप्त को 344 वोट मिले हैं।
उपाध्यक्ष पद पर रवींद्र मिश्र ने विजय सिंह को 105 वोटों से हराया। उन्हें 780 वोट मिले हैं। सह सचिव प्रशासन पद पर रमेश पांडेय ने 608 वोट पाकर रोहित अवस्थी को 127 मतों से हराया। रोहित को 481 मत और सधन सिंह को 363 मत मिले हैं।
सह सचिव खुर्शीद क्लब के लिए दीप्ती रानी सात वोटों से विजयी हुई हैं। उन्हें 539, जबकि उपविजेता अरविंद पांडेय को 532 व सिद्धार्थ मिश्र को 356 वोट मिले हैं। ट्रेजरर पद पर राकेश पांडेय ने 911 वोट पाकर प्रसून पांडेय को 426 मतों से हराया।

परिणाम आने के बाद विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने अबीर-गुलाल उड़ाकर जश्न मनाया। इस मौके पर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष प्रेमनाथ पांडेय, अरविंद सिंह राजा, बद्री प्रसाद पांडेय, एमपी त्रिपाठी, सुभाषचंद्र तिवारी, प्रदीप मिश्र, गोपाल कृष्ण मिश्र, गयाप्रसाद शुक्ल, रिजवान, भवानी प्रसाद तिवारी, सदाशिव तिवारी समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed