{"_id":"68b1fa087e1386402d019794","slug":"villagers-come-to-terror-after-seeing-drones-at-night-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-139792-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: रात में ड्रोन देखकर दहशत में आए ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: रात में ड्रोन देखकर दहशत में आए ग्रामीण
Sat, 30 Aug 2025 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 30 Aug 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
बल्दीराय के बघौना गांव में ड्रोन की दहशत में घर के बाहर खड़े ग्रामीण।
सुल्तानपुर। बल्दीराय के बघौना व हलियापुर के पिपरी गांव में बृहस्पतिवार रात ग्रामीणों ने ड्राेन उड़ता देखा। ड्रोन देखने के बाद ग्रामीण दहशत में आ गए।
बघौना के प्रधान प्रतिनिधि जुनेद ने बताया कि बृहस्पतिवार रात गांव के ऊपर ड्रोन उड़ने की जानकारी मिली। कुछ लोगों ने ड्रोन देखा भी है। नंदौली, आलामऊ, चकतेंदुआ, निनावां, पिपरी, जरई कला और मऊ गांव में ग्रामीण रात में निगरानी कर रहे हैं। देहली बाजार चौकी प्रभारी सुनील सिंह ने बताया कि यह अफवाह है। कोई जानकारी नहीं मिली है। वहीं, हलियापुर के पिपरी गांव के प्रधान प्रतिनिधि इंद्रभद्र सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार रात में उनके घर के ऊपर से ड्रोन उड़ता दिखाई दिया। रातभर ग्रामीण जागते रहे। पुलिस को सूचना भी दी गई है। हलियापुर थानाध्यक्ष तरुण पटेल ने बताया कि कोई संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तत्काल पुलिस को जानकारी दें। शिकायत पर कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने किया लोगों को जागरूक
धम्मौर। पुलिस ने शुक्रवार को कुछ स्थानों पर लाउडस्पीकर के जरिये लोगों को अफवाहों पर ध्यान नहीं देने को कहा। बुधवार को खेतकुरी, परवरभार, करमपुर, मनियारपुर, बनकेपुर, धम्मौर, कमोलिया, लौहर दक्षिण गांव के ग्रामीणों ने ड्रोन उड़ने की शिकायत की थी। धम्मौर थानाध्यक्ष अंजू मिश्रा ने बताया कि कहीं भी संदिग्ध स्थिति की जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचित करें। संवाद