फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Villagers caught cattle thief

Sultanpur News: ग्रामीणों ने मवेशी चोर को दबोचा

Sun, 10 Dec 2023 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 10 Dec 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Villagers caught cattle thief
सेमरीबाजार (सुल्तानपुर)। कोतवाली क्षेत्र जयसिंहपुर के बेलगरा गांव में शुक्रवार रात एक पशुपालक के घर के सामने से मवेशी चुराने की कोशिश विफल हो गई। पशुपालक के परिजन अचानक जाग गए और उन लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। एक चोर को ग्रामीणों ने दबोच लिया जबकि अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों ने पकड़े गए चोर व उसके साथ मौजूद वाहन को पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन



जयसिंहपुर कोतवाली के बेलगरा गांव निवासी पशुपालक रामदीन रोजाना की तरह शुक्रवार रात घर में सो रहे थे। देर रात करीब 12 बजे उन्होंने कुछ आवाज सुनी। आवाज सुनकर वह जाग गए। जब वे अपनी पशुशाला की तरफ देखे तो उन्हें वहां से मवेशी नदारद मिले। इस पर उन्हें संदेह हुआ।
विज्ञापन


रामदीन फौरन पूर्वांचल एक्सप्रेस की लिंक रोड की तरफ पहुंचे। वहां एक पिकअप पर कुछ लोग भैंस लादते दिखे। इस पर रामदीन ने वाहन के पास पहुंचकर दिलेरी दिखाते हुए एक युवक को दबोच कर शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर-शराबा सुनकर जबतक ग्रामीण पहुंचते, अन्य लोग वाहन व मवेशी छोड़कर फरार हो गए। घटनास्थल पर कुछ ही देर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने आरोपी युवक की धुनाई भी कर दी। पकड़े गए युवक की पहचान अभी नहीं हो सकी। ग्रामीणों के बताने पर पहुंची जयसिंहपुर कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक व उसके साथ बरामद वाहन को हिरासत में ले लिया है। जयसिंहपुर कोतवाल प्रेमचंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है। युवक से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed