फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Villagers capture rail track

ग्रामीणों का डेढ़ घंटे रेल ट्रैक पर कब्जा

Sun, 13 Mar 2016 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Sun, 13 Mar 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
लंबे समय से ककवा क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज की मांग कर रहे ग्रामीणों का धैर्य रविवार को जवाब दे गया। सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण सड़क पर उतर आए। ग्रामीणों ने लखनऊ-वाराणसी रेल मार्ग पर स्थित ककवा क्रॉसिंग के बीच रेल ट्रैक पर बैठ गए।
विज्ञापन


रेल ट्रैक बाधित होने से जहां पंजाब मेल व हरिहर एक्सप्रेस ट्रेन का आवागमन प्रभावित हुआ, वहीं क्रॉसिंग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। लोगों को घंटों जाम से जूझना पड़ा। करीब डेढ़ घंटे बाद पहुंचे नायब तहसीलदार को ज्ञापन देने के बाद प्रदर्शनकारियों ने ट्रैक छोड़ा।
विज्ञापन


लखनऊ-वाराणसी रेल मार्ग पर अमेठी रेलवे स्टेशन के पश्विमी छोर पर बने गेट नंबर 102 बी पर स्थित ककवा क्रॉसिंग पर ओवर ब्रिज निर्माण की मांग को लेकर रविवार को सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने रेल मार्ग पर कब्जा जमा लिया। प्रदर्शनकारी बंद रेलवे फाटक पर रेलवे पटरी के बीचो-बीच बैठकर प्रदर्शन करने लगे। रेल मार्ग बाधित होने से रेलवे और स्थानीय प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों के तमाम समझाने-बुझाने के बावजूद प्रदर्शनकारी डीएम के आने की मांग करते हुए रेलवे ट्रैक पर जमे रहे। प्रदर्शन के चलते जहां रेल मार्ग पूरी तरह से बाधित हो गया वहीं अमेठी से सलोन व किठावर मार्ग पर भी कई   किलोमीटर लंबा जाम लग गया।

रेल मार्ग बाधित होने से जहां अंबाला छावनी से बरौनी जा रही हरिहर एक्सप्रेस पश्चिमी आउटर पर रोक दी गई वहीं हावड़ा से चलकर अमृतसर जाने वाली पंजाब मेल को अमेठी रेलवे स्टेशन पर रोकना पड़ा। सड़क मार्ग पर भी रेलवे लाइन के दोनों ओर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। करीब डेढ़ घंटे बाद नायब तहसीलदार बीके सिंह मौके पर पहुंचे।


प्रदर्शनकारियों ने उन्हें मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपकर अविलंब ओवर ब्रिज का निर्माण शुरू कराने की मांग की। ज्ञापन में अविलंब निर्माण कार्य नहीं शुरू होने पर उग्र प्रदर्शन का अल्टीमेटम दिया गया है। ज्ञापन देने के बाद प्रदर्शनकारियों ने रेल ट्रैक छोड़ा। तब जाकर अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed