{"_id":"684c758a0e1fba770a09a0b6","slug":"villagers-angry-over-opening-of-liquor-shops-demonstration-sultanpur-news-c-103-1-ame1010-134973-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: शराब की दुकान खोले जाने पर भड़के ग्रामीण, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: शराब की दुकान खोले जाने पर भड़के ग्रामीण, प्रदर्शन
Sat, 14 Jun 2025 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 14 Jun 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
करौंदीकला (सुल्तानपुर)। अमिलिया गांव में धार्मिक स्थल के पास दुकान खुलने से शुक्रवार को ग्रामीण भड़क गए। ग्रामीणों ने दुकान के सामने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों को देख दुकानदार भाग निकला। इसके बाद पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर घर भेजा।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विभागीय अधिकारियों ने बिना जांच के मनमाने तरीके से गांव में धार्मिक स्थल के पास शराब की दुकान खुलने की स्वीकृति दी है। गांव के मंगेश कनौजिया, राकेश, रामफेर, फूलपत्ती, मनोरमा, जगराम ने कहा कि अगर गांव में शराब की दुकान खुली, तो युवा पीढ़ी बर्बाद होगी।
प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान वर्मा ने बताया कि ग्रामीणों को समझा-बुझाकर घर भेजा गया, ग्रामीणों का कहना है कि धार्मिक स्थल के पास शराब की दुकान न खुले। आबकारी विभाग को इसकी जानकारी दी गई है।