{"_id":"654bd500f1d952ce200297b7","slug":"vijethua-mahotsav-from-today-preparations-complete-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-5159-2023-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: विजेथुआ महोत्सव आज से, तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: विजेथुआ महोत्सव आज से, तैयारियां पूरी
Thu, 09 Nov 2023 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 09 Nov 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
सूरापुर (सुल्तानपुर)। कालिनेमि वध स्थली बिजेथुआ में महोत्सव की तैयारी पूरी हो चुकी है। पंडाल में दो मंच बनाए गए हैं। मुख्य मंच छह फीट ऊंचा, 36 फीट चौड़ा व 48 फीट लंबा बनाया गया है। वीवीआईपी के लिए उत्तर तरफ दूसरा मंच बनाया गया है जहां से भजन संध्या और वीआईपी श्रीराम कथा सुन सकेंगे।
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पंडाल के बाहर भी एलईडी लगाई गई है। कार्यक्रम के संरक्षक विवेक तिवारी व संयोजक राजेश गौतम ने बताया कि महोत्सव का शुभारंभ प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा करेंगे। जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य श्रीराम कथा की भक्ति गंगा प्रवाहित करेंगे।
नौ नवंबर से लगातार तीन दिन तक चलने वाले धार्मिक उत्सव में कुलाधिपति जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य श्रीराम कथा सुनाएंगे। साध्वी डा़ॅ विशेश्वरी 10 नवंबर को हनुमानजी की कथा सुनाएंगी। शाम को पद्मश्री मालिनी अवस्थी, कैलाश खेर और भजन सम्राट अनूप जलोटा भजन संध्या प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन
कार्यक्रम में लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद, आयुष मंत्री दयाशंकर दयालु तथा राकेश सचान खादी ग्रामोद्योग एवं रेशम मंत्री चार बजे शिरकत करेंगे। महोत्सव के संरक्षक ने बताया कि इस मौके पर बाबा राधेश्याम त्रिपाठी स्कालरशिप टेस्ट की घोषणा होगी। तहसील कादीपुर के निवासी और तहसील क्षेत्र में कक्षा आठ में पढ़ने वाले छात्र इस टेस्ट में शामिल हो सकेंगे। प्रतियोगी परीक्षा में सफल छात्रों को लगातार चार वर्ष तक कक्षा नौ, दस, ग्यारह व बारह में प्रति वर्ष छात्रवृत्ति दी जाएगी।
सांसद भी कार्यक्रम में रहेंगी मौजूद
पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मेनका संजय गांधी बृहस्पतिवार को एक दिवसीय दौरे पर संसदीय क्षेत्र पहुंच रही हैं। मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सांसद शाम 4:00 बजे बिजेथुआ धाम पहुंचकर स्वामी रामभद्राचार्य की कथा में शामिल होंगी। शाम को वापस दिल्ली चली जाएंगी।