{"_id":"5e370a048ebc3e842d2745e7","slug":"video-taking-power-corporation-je-bribe-goes-viral-sultanpur-news-lko5063030106","type":"story","status":"publish","title_hn":"पावर कार्पोरेशन के जेई का घूस लेते वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पावर कार्पोरेशन के जेई का घूस लेते वीडियो वायरल
विज्ञापन
अमेठी। पनियार विद्युत उपकेंद्र पर तैनात अवर अभियंता का घूस लेते एक वीडियो शनिवार शाम वायरल हुआ। वीडियो में जेई कॉमर्शियल कनेक्शन देने के नाम पर घूस लेता दिख रहा है। वीडियो वायरल होने पर सकते में आए पॉवर कार्पोरेशन अधिकारी मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कह रहे हैं।
कई व्हाट्सएप ग्रुप पर शनिवार शाम एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में कुल चार लोग दिख रहे हैं। पनियार विद्युत उपकेंद्र के बताए जा रहे इस वीडियो में दिख रहे चार लोगों में एक अवर अभियंता अजय प्रजापति व दूसरा कंप्यूटर ऑपरेटर है।
एक व्यक्ति की सिर्फ आवाज (बिचौलिया लग रहा) सुनाई पड़ रही है तो एक व्यक्ति का सिर्फ हाथ दिख रहा है। जिसका हाथ दिख रहा है वह कुछ कम कर (घूस की रकम) देने की दरख्वास्त करते हुए रुपये गिनता व उन रुपयों को जेई को थमाता दिख रहा है।
विज्ञापन
वीडियो सामने आने के बाद पता चला कि रुपये देने वाला सपहा निवासी राम बहादुर यादव है। राम बहादुर ने दो किलोवाट का कॉमर्शियल कनेक्शन लेने के लिए कार्पोरेशन के ही दो लोगों की मौजूदगी में कनेक्शन के कागजात के साथ 13 हजार रुपये भी दिए।
पुलिस व प्रशासन के साथ कई अन्य व्हाट्सएप व सोशल साइट पर वीडियो वायरल होने के बाद पावर कार्पोरेशन में हड़कंप मच गया। जिले के अधीक्षण अभियंता संजय जैन ने बताया कि गौरीगंज के एक्सईएन रवीश कुमार पांडेय को जांच अधिकारी नामित कर रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट मिलने के बाद जेई के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति हेडक्वार्टर को भेजी जाएगी।
अधीक्षण अभियंता की ओर से नामित जांच अधिकारी एक्सईएन रवीश कुमार पांडेय
वर्जन:
जांच पूरी कर ली है। सोमवार को पूरी रिपोर्ट अधीक्षण अभियंता को दी जाएगी। एक्सईएन ने कहा कि प्रथम दृष्टया घूस लेने की बात सही लग रही है। पूरी सचाई जानने के लिए वीडियो की जांच कराई जाएगी।
-रवीश कुमार पांडेय, एक्सईएन