{"_id":"5d6ea4868ebc3e93ab3b6a36","slug":"video-taking-bribe-of-mal-babu-goes-viral-sultanpur-news-lko479684555","type":"story","status":"publish","title_hn":"माल बाबू का घूस लेते वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माल बाबू का घूस लेते वीडियो वायरल
विज्ञापन
गौरीगंज। स्थानीय तहसील में माल बाबू के पद पर तैनात कर्मचारी का घूस लेते वीडियो वायरल हुआ है। सोमवार को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद तहसील प्रशासन में हड़कंप मचा है। एसडीएम ने तहसीलदार को वीडियो की जांच कर तीन में रिपोर्ट तलब की है।
स्थानीय तहसील में तैनात माल बाबू फरियादियों को उनके काम के लिए आए दिन दौड़ाता रहता है। सोमवार को इस कर्मचारी का घूस लेते एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।
वायरल वीडियो में कर्मचारी अपना काम कराने पहुंचे लोगों से पैसा लेते और उसे अपनी जेब में रखते दिख रहा है। इतना ही नहीं कर्मचारी ऑफिस में मौजूद लोगों से इसी संबंध में कुछ बातचीत करते भी दिख रहा है।
विज्ञापन
सोमवार दोपहर बाद सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हुआ तो तहसील प्रशासन में हड़कंप मच गया। एसडीएम अमित कुमार ने आनन-फानन में मामले की जांच तहसीलदार संगीता पांडेय को देते हुए तीन दिन में विस्तृत रिपोर्ट तलब की है।
एसडीएम अमित कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार की नीति जीरो टालरेंस की है और कोई भी कर्मचारी घूस लेता मिलेगा तो उसके खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। एसडीएम का कहना था कि तहसीलदार की रिपोर्ट मिलते ही दोषी कर्मचारी को दंडित किया जाएगा।