{"_id":"6457f45eb7b289366a034394","slug":"video-of-children-in-aaps-roadshow-went-viral-sultanpur-news-c-13-1-221951-2023-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: आप के रोड शो में बच्चों का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: आप के रोड शो में बच्चों का वीडियो वायरल
Mon, 08 May 2023 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 08 May 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर में शनिवार शाम हुए आम आदमी पार्टी के रोड शो में छोटे बच्चों के शामिल होने की फोटो वायरल होने के बाद प्रशासन गंभीर हो गया। डीएम ने उप जिलाधिकारी सदर व क्षेत्राधिकारी नगर को मामले की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
नगर पालिका चुनाव में आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी डॉ. संदीप शुक्ला के समर्थन में शनिवार को शहर में राज्यसभा सांसद संजय सिंह का रोड शो था। इस दौरान बड़ी संख्या छोटे बच्चे काफिले के आगे-आगे पार्टी का झंडा लेकर, स्टॉल व टोपी लगाए दिखाई दिए थे। इसकी फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई।
डीएम जसजीत कौर ने फोटो व वीडियो वायरल होने को संज्ञान में लेते हुए गंभीर रुख अख्तियार किया है। उन्होंने उप जिलाधिकारी सदर व क्षेत्राधिकारी नगर को पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच करते हुए कार्रवाई किए जाने का निर्देश दिया है। उप जिलाधिकारी सदर मामले की जांच कर रहे हैं। प्रकरण उजागर होने के बाद से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
साक्ष्य के आधार पर होगी कार्रवाई
डीएम ने आचार संहिता का हवाला देते हुए निर्देश जारी किया था कि चुनाव के दौरान बच्चों का इस्तेमाल करना गलत है। यदि कोई भी प्रत्याशी रैली, जुलूस व चुनाव प्रचार के दौरान बच्चों का इस्तेमाल करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं अब इस मामले में डीएम जसजीत कौर ने कहा कि यदि किसी प्रकार से आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन या रोड शो में बच्चों को शामिल करने का साक्ष्य मिला तो नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
यह तो पार्टी की लोकप्रियता
यह तो आम आदमी पार्टी की लोकप्रियता है कि बच्चे भी पार्टी का झंडा थाम कर चल रहे हैं। फिलहाल इस प्रकरण की कोई जानकारी नहीं है।
-डॉ. संदीप शुक्ला, प्रत्याशी, आम आदमी पार्टी