{"_id":"6921fab057a3aac5f70ecd1d","slug":"vehicles-kept-crawling-on-hanumanganj-and-domuha-intersection-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-144964-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: हनुमानगंज और दोमुहा तिराहे पर रेंगते रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: हनुमानगंज और दोमुहा तिराहे पर रेंगते रहे वाहन
Sat, 22 Nov 2025 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 22 Nov 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
दोमुहा तिराहे के पास लगा जाम।
भदैंया। लोहरामऊ रेलवे ओवरब्रिज के मरम्मत का काम पूरा होने के बाद भी आवागमन की दिक्कत बनी हुई है। अभी बंद चल रहे ब्रिज की वजह से हनुमानगंज, दोमुहा व भुलकी मार्ग पर वाहन शनिवार को रेंगते रहे। दिन भर जाम से लोग परेशान रहे।
सहालग की वजह से शनिवार सुबह से ही हनुमानगंज मार्ग पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। बीच-बीच में पखरौली रेलवे क्रॉसिंग बंद होते रहने से पुलिस को जाम खुलवाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। हनुमानगंज, दोमुहा व भुलकी मार्ग पर दिनभर रुक-रुककर जाम लगता रहा। इसमें अयोध्या जाने वाले व वहां से वापस आने वाले वाहन फंसे रहे। जाम में फंसे कुछ छोटे वाहन वैकल्पिक मार्ग से दिनभर निकलते रहे।
मरम्मत वाले ब्रिज के दोनों ओर मिट्टी डालकर मार्ग अवरुद्ध किए जाने के बाद भी बाइक सवार जान जोखिम में डालकर निकलते रहे। उन्हें रोकने वाला कोई भी वहां मौजूद नहीं था। संकरे रास्ते से जल्दी निकलने के चक्कर में गांवों के रास्ते भी ब्लॉक हो गए, आसपास के 50 गांवों के लोगों को बाइक से भी आवागमन में दिक्कतें उठानी पड़ी। देहात कोतवाल अखंडदेव मिश्रा ने बताया कि पुल के दोनों ओर डायवर्जन पर पुलिस तैनात है। जाम को खुलवाया जा रहा है। रात नौ बजे के बाद शहर से बड़े वाहनों के गुजरने से बस स्टेशन पर जाम लगने लगा है।