फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Vehicles kept crawling for 15 km on Sultanpur-Varanasi highway

Sultanpur News: सुल्तानपुर-वाराणसी हाईवे पर 15 किमी तक रेंगते रहे वाहन

Tue, 18 Feb 2025 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 18 Feb 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Vehicles kept crawling for 15 km on Sultanpur-Varanasi highway
पयागीपुर में वाराणसी हाईवे पर जाम में एक लेन में फंसे वाहन।    -संवाद
सुल्तानपुर/भदैंया। महाकुंभ मेले को लेकर सुल्तानपुर-वाराणसी हाईवे पर करीब 35 घंटे तक वाहनों का आवागमन ठहरा सा गया। लखनऊ की ओर जाने वाली लेन पर रविवार की रात से सोमवार दोपहर तक करीब 15 किमी तक वाहन रेंगते रहे। इसमें श्रद्धालुओं को ज्यादा परेशानी उठानी पड़ी। ग्रामीण क्षेत्र के मार्गों पर डायवर्ट किए जाने से अयोध्या-प्रयागराज व रायबरेली-अयोध्या मार्ग पर आवागमन में सुधार हुआ है।
विज्ञापन


प्रयागराज के महाकुंभ से स्नान करके अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं को रविवार की रात से सोमवार की दोपहर तक भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। पुलिस ने सौरमऊ के पास अयोध्या जाने वाले मार्ग पर बैरियर लगाकर आवागमन रोक दिया। वाहनों को वाराणसी मार्ग पर आगे बढ़ा दिया।
विज्ञापन


इस वजह से इस लेन पर करीब तीन किमी व लखनऊ वाली लेन पर पयागीपुर से भदैंया तक करीब 15 किमी तक जाम लग गया। पुलिस धीरे-धीरे वाहनों को निकलवाती रही। बीच-बीच में ट्रेनों के आवागमन के दौरान पखरौली रेलवे क्रॉसिंग बंद होने से जाम की समस्या और बढ़ जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोमुहा के पास अयोध्या हाईवे को जोड़ने वाले मार्ग पर आवागमन बंद कर दिए जाने से श्रद्धालुओं को और मुश्किलों का सामना करना पड़ा। हजारों श्रद्धालु वाहनों में ही फंसे रहे। कुछ चालकों ने वाहनों को भीड़ से निकाल सड़कों के किनारे मैदान में खड़ा कर दिया। इसके बाद श्रद्धालु नित्यक्रिया व भोजन की व्यवस्था में लग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed