{"_id":"5fca63448ebc3ecf9b775d05","slug":"vehicle-collided-with-businessman-death-sultanpur-news-lko5531960142","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार व्यवसाई को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार व्यवसाई को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
विज्ञापन
सुल्तानपुर। लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित महानपुर गांव के पास शुक्रवार को बाइक सवार व्यापारी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। परिवारीजन व्यापारी को लेकर लखनऊ जा रहे थे कि रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के हनुमानगंज बाजार निवासी शौकत (48) सुल्तानपुर शहर के अमहट मंडी में सब्जी की दुकान का थोक व्यवसाय करते हैं। शुक्रवार की सुबह लगभग पांच बजे शौकत बाइक से मंडी जा रहे थे। रास्ते में महानपुर गांव के पास वे पहुंचे थे कि अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।
दुर्घटना में घायल शौकत को स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। परिवारीजन शौकत को लेकर लखनऊ जा रहे थे कि रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। शौकत की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।