फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Vegetables production on the rise

पैदावार बढ़ने से कम हुए हरी सब्जियों के दाम

Wed, 18 May 2016 10:36 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Wed, 18 May 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
Vegetables production on the rise
मुनाफे को लेकर किसान परेशान - फोटो : अमर उजाला

गर्मी के मौसम में हरी सब्जियों की बिक्री को लेकर किसान परेशान हैं। उम्मीद के अनुरूप उत्पादन और बाजार भाव कम मिलने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। एक माह के भीतर हरी सब्जियों के भाव गिरने से किसानों को मुनाफा नहीं मिल पा रहा है। किसानों का कहना है कि सिंचाई की समस्या के चलते सब्जियों की खेती प्रभावित हुई है।

विज्ञापन


जिले में कद्दू, लौकी, लोबिया, खीरा, ककड़ी, तरोई, भिंडी व करेला की खेती प्रमुखता से की जाती है। इन सब्जियों की खेती की तैयारियां इस साल समुचित रूप से किसान नहीं कर पाए। ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकांश स्थानों पर नहरों व राजकीय नलकूपों से सिंचाई की जाती है। किसानों का कहना है कि नहरों में पर्याप्त पानी न होने के चलते सिंचाई प्रभावित हुई।
विज्ञापन


जलस्तर गिरने से अधिकांश नलकूपों ने पानी देना बंद कर दिया है। उद्यान विभाग के मुताबिक इस वर्ष लौकी की खेती 11.6 हेक्टेयर में की गई है। खीरा की खेती तीन हेक्टेयर में हुई है। वहीं तरोई का औसत 1.8 हेक्टेयर रहा। जनपद के नौ हेक्टेयर में करेला की खेती की गई है। जिले के भदैंया, कुड़वार, लंभुआ, दोस्तपुर, मोतिगरपुर, दूबेपुर, कादीपुर व कूरेभार ब्लॉक के किसानों ने अनुदानित बीज पर इन सब्जियों की खेती की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों का कहना है कि यदि समय से खेतों की सिंचाई हो गई होती तो उम्मीद के अनुरूप अब तक मुनाफा मिलता। स्थिति यह है कि देर से पैदावार होने के चलते सब्जियां मार्केट में अपेक्षा के हिसाब से बिक नहीं पा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed