फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   vegetable

महंगी सब्जियों ने बिगाड़ा किचन का बजट

Fri, 27 May 2022 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
vegetable
कूरेभार में सजी सब्जी की दुकान। - फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। सब्जियों के बढ़े दामों ने रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। हरी सब्जियों के साथ ही टमाटर और परवल के दामों में हुई वृद्धि से लोगों की थाली से सब्जी का स्वाद गायब होने लगा है। व्यापारियों का मानना है कि बारिश के चलते सब्जी की फसल बर्बाद हुई है। इसी वजह से दाम में तेजी आई है।
विज्ञापन

महंगाई के कारण गरीब व मध्यम वर्ग के लोगों की रसोई से सब्जियां गायब होती जा रही हैं। सब्जियों के दामों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इससे लोग परेशान हैं। आलू, टमाटर, परवल, शिमला मिर्च, अरवी, फूल गोभी, पत्ता गोभी आदि के दाम लगातार बढ़ रहा है। इस समय टमाटर के दाम आसमान छू रहे हैं। पहले 30 से 40 रुपये प्रति किलो. में बिकने वाला टमाटर अब 70-80 रुपये प्रति किलो. तक पहुंच गया है। फूल गोभी 65 से 70 रुपये प्रति पीस बिक रही है। अन्य सब्जियों ने भी गृहणियों की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। इसको लेकर मध्यम वर्ग की महिलाएं चिंतित है। चार-पांच सदस्यों वाले परिवार में 400 रुपये की सब्जी खरीदने से सप्ताह भर चलना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

महिलाएं बोलीं, सब्जी खरीदना हो रहा मुश्किल
सब्जियों के दाम लगातार बढ़ने से घर की रसोई का बजट बिगड़ गया है। शहर के सिरवारा रोड निवासी कांति सिंह का कहना है कि हरी सब्जियों के बढ़ते दामों ने खाने का स्वाद बिगाड़ दिया है। टमाटर से लेकर परवल तक की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि हो गई है। ऐसे में सब्जी खरीदना मुश्किल हो रहा है। भदैंया क्षेत्र में हनुमानगंज निवासी शालिनी श्रीवास्तव कहती हैं कि टमाटर का दाम बाजार में 70 से 80 रुपये प्रति किलो. है। ऐसे में सब्जी के साथ सलाद भी थाली से गायब हो गया। लंभुआ क्षेत्र की सखौलीकलां गांव निवासी गरिमा मिश्रा बताती हैं कि इस समय सब्जियों के दाम बहुत बढ़ गए है। इससे प्रतिदिन सब्जी खाना मुश्किल होता जा रहा है। शहर के पयागीपुर स्थित सीतानगर निवासी सुचित्रा पांडेय कहती हैं कि बढ़ती महंगाई व सब्जी की कीमतों में भारी उछाल ने खाने की थाली का स्वाद बिगाड़ कर रख दिया है। परवल, शिमला मिर्च के दाम आसमान को छू रहे हैं, जिसे खरीदना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed