फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Vanrose dies after being hit by a car

Sultanpur News: कार की चपेट में आने से वनरोज की मौत

Thu, 04 Jun 2026 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 04 Jun 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Vanrose dies after being hit by a car
दोस्तपुर। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर धरमपुर के पास बृहस्पतिवार दोपहर अनियंत्रित कार की चपेट में आने से वनरोज की मौत हो गई। कार सवार कादीपुर के पड़ेला निवासी संतोष कुमार यादव व उनके पुत्र सूर्यांश व देवांश बच गए। संतोष ने बताया कि वह लखनऊ जा रहे थे। अचानक कार के सामने वनरोज आ गया। दुर्घटना में कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। कार सवार लोग दूसरे वाहन से गंतव्य के लिए रवाना हुए। दोस्तपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक नारदमुनि सिंह ने बताया कि दुर्घटना की जानकारी नहीं है। (संवाद)
विज्ञापन


स्टेयरिंग फेल होने से डिवाइडर से टकराया ट्रक
दोस्तपुर। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर स्थानीय टोल प्लाजा के पास बृहस्पतिवार शाम लखनऊ से गोरखपुर जा रहे ट्रक की स्टेयरिंग अचानक फेल हो गई। ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। ट्रक चालक सतवीर बच गया। उसने बताया कि वह प्याज लेकर गोरखपुर जाने के लिए निकला था। यूपीडा सहायक सुरक्षा अधिकारी त्रिलोकी नाथ पांडेय ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को मुख्य मार्ग से हटवा कर यातायात बहाल किया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed