फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Vande Mataram Vatika established in Amarupur

Sultanpur News: अमरूपुर में स्थापित हुई वंदे मातरम वाटिका

Sun, 16 Aug 2026 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Vande Mataram Vatika established in Amarupur
सुल्तानपुर। लंभुआ के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय अमरूपुर परिसर में शनिवार को ‘वंदे मातरम वाटिका’ स्थापित कर विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गौरीशंकर तिवारी के आश्रित राजेश तिवारी ने महुआ का पौधा रोपा।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य विमला देवी ने हरसिंगार और लेखाकार नीलिमा गुप्ता ने पौधा लगाया। वहीं, केजीबीवी के विद्यार्थियों ने पौधे लगाए। शिक्षिका विनीता सिंह ने चक्रेसिया और मौलश्री के पौधे रोपे। क्षेत्रीय वनाधिकारी गौरव सिंह और डीके यादव की मौजूदगी में पौधरोपण कार्यक्रम हुआ। प्रभागीय वनाधिकारी अमित सिंह ने बताया कि ‘वंदे मातरम वाटिका’ के माध्यम से पौधारोपण के साथ विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने की पहल की गई है।
विज्ञापन


बंजरिया तालाब के किनारे खिलेगी हरियाली, रोपे 1100 फलदार पौधे

लंभुआ। चौकिया विकास परिषद की ओर से शनिवार को गांव के बंजरिया तालाब के आसपास ग्रामीणों के सहयोग से 1100 फलदार पौधे रोपे गए। मेरठ के जीएसटी आयुक्त व चौकिया निवासी सुशील कुमार सिंह ने पौधे उपलब्ध कराते हुए ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण का शुभारंभ किया। प्रधानाचार्य डॉ. दिनेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख डॉ. कुंवर बहादुर सिंह, राजेश सिंह, अमर सेन सिंह सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed