फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Vandalism with woman in land dispute in Sultanpur four accused arrested

मानवता हुई शर्मसार: भूमि विवाद में महिला को निर्वस्त्र कर पीटा, इतने पर भी नहीं थमे दरिंदे, फिर मुड़ाया सिर

Fri, 08 Jul 2022 11:25 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर। Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 08 Jul 2022 11:25 PM IST
सार

शुक्रवार को घटना से जुड़ा वीडियो वायरल होने पर पुलिस एक्शन में आई। पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर चार आरोपी गिरफ्तार कर लिए हैं। घटना  दो सप्ताह पहले की बताई जा रही है।

विज्ञापन
Vandalism with woman in land dispute in Sultanpur four accused arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

सुल्तानपुर में मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जिसमें भूमि विवाद में एक महिला को निर्वस्त्र करने के साथ हाथ व पैर बांधकर पीटा गया। बाद में हमलावरों ने महिला का सिर मुड़ा दिया। दो सप्ताह पहले घटी इस घटना का वीडियो शुक्रवार को वायरल होने पर सीओ लंभुआ ने जांच शुरू की। इस पर कोतवाली देहात पुलिस ने आनन-फानन केस दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

कोतवाली देहात क्षेत्र की एक महिला का राम प्रसाद से जमीन का विवाद चल रहा है। इसी के चलते 21 जून को राम प्रसाद के साथ कई अन्य लोगों ने महिला को अपने घर बुलाया और बंधक बना लिया। इतना ही नहीं राम प्रसाद समेत अन्य लोगों ने महिला को निर्वस्त्र कर दिया। उसके बाद आरोपियों ने उसकी पिटाई की। इसके बाद भी हमलावर नहीं थमे और महिला के सिर के बाल मुड़वा दिए। आरोपियों के चंगुल से छूटने के बाद पीड़ित महिला कोतवाली देहात थाने पहुंची और घटना की तहरीर दी। लेकिन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय मामले से ही पल्ला झाड़ लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पूरे मामले का वीडियो शुक्रवार को जब वायरल हुआ तो सीओ लंभुआ सतीश चंद्र शुक्ल ने इसे गंभीरता से लेते हुए खुद जांच शुरू की। सीओ के हरकत में आते ही कोतवाली देहात थाने की पुलिस भी सक्रिय हो गई और आनन-फानन में पीड़िता की तहरीर पर राम प्रसाद समेत सात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया। इसके साथ ही चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सीओ लंभुआ ने बताया कि घटना बेहद गंभीर है। महिला के साथ हुए बर्ताव में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed