फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   UP: History-sheeter shoots himself, body found in home; accused in LIC robbery case

UP : हिस्ट्रीशीटर ने खुद को गोली मारी, घर में मिली लाश; एलआईसी लूटकांड में था आरोपी

Sat, 01 Nov 2025 11:24 AM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर Published by: आकाश द्विवेदी Updated Sat, 01 Nov 2025 11:24 AM IST
सार

सुल्तानपुर में हिस्ट्रीशीटर ने खुद को गोली मार ली। जानकारी पर पुलिस टीम पहुंची। दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी, तो जमीन उसकी लाश मिली। पुलिस कई एंगल पर जांच कर रही है। 

विज्ञापन
UP: History-sheeter shoots himself, body found in home; accused in LIC robbery case
हिस्ट्रीशीटर की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

सुल्तानपुर में कूरेभार के गलिबहा गांव में शनिवार सुबह हिस्ट्रीशीटर दुर्गेश सिंह (35) ने अपने घर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उसने अवैध असलहे से सीने में गोली मारी। गोली की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जहां दुर्गेश खून से लथपथ मृत अवस्था में मिला। 

विज्ञापन

दो दिन पहले ही घर लौटा था

थानाध्यक्ष विजयंत मिश्रा पुलिस बल और फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। परिजनों के अनुसार, दुर्गेश दो दिन पहले ही प्रदेश से अपने घर लौटा था। मृतक दुर्गेश अपने तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। उसके बड़े भाई अजय सिंह और राघवेंद्र सिंह हैं। दुर्गेश अविवाहित था। 

विज्ञापन

सुसाइड क्यों किया? हो रही जांच

बल्दीराय सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कमरे से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उसके सीने में गोली लगी है। मृतक कूरेभार थाने का हिस्ट्रीशीटर है। हम हर पहलू पर जांच कर रहे हैं, उसने क्यों सुसाइड किया इसकी भी पड़ताल की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


दिनदहाड़े की थी लूट

सुल्तानपुर के कादीपुर में एलआईसी (LIC) शाखा में एक बड़ी डकैती 1 सितंबर 2008 को दिन-दहाड़े हुई थी। दोपहर करीब 12:30 बजे ये घटना हुई। असलहों से लैस बदमाश शाखा के गेट पर खड़े सुरक्षा गार्ड सत्य प्रकाश तिवारी की कनपटी पर रिवाल्वर सटाकर उसकी बंदूक छीन ली और शाखा के अंदर घुस गए। 



बदमाश शाखा से कुल 13 लाख 15 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। शाखा के तत्कालीन प्रबंधक ईश्वर देव सिंह ने इस संबंध में मामला दर्ज कराया था। जिसमें कोर्ट में सुनवाई चल रही थी। मृतक बाहर रह रहा था, 29 अक्तूबर को कोर्ट में आरोप तय होना था, जिसको लेकर वो घर आया और वहां से कोर्ट गया। कोर्ट ने आरोप तय किया। 5 नवंबर को फैसला आना था। आरोपी पर गैंगेस्टर समेत कुल 10 मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed