{"_id":"5a68cfed4f1c1b81268b6365","slug":"up-divas-celebrated","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी दिवस पर मिली 65 करोड़ की परियोजनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी दिवस पर मिली 65 करोड़ की परियोजनाएं
Amarujala Bureau
Updated Wed, 24 Jan 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खुली विकास की राह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी दिवस पर जिले को 65.54 करोड़ की 51 परियोजनाओं की सौगात मिली। राजकीय इंटर कॉलेज के ऑडीटोरियम में फीता काटकर प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान ने 51.56 करोड़ की 30 परियोजनाओं का लोकार्पण तो 13.98 करोड़ की 21 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इसमें स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि के साथ नगर पालिका, नलकूप, जलनिगम, पीडब्लूडी व अल्पसंख्यक विभाग को तरजीह दी गई है।
विज्ञापन
बुधवार को यूपी दिवस पर राजकीय इंटर कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में जिला स्तरीय सुबह से ही प्रभारी मंत्री का इंतजार कर रहे थे। हालांकि विलंब से पहुंचे मंत्री ने फीता काटकर एक साथ 51 परियोजनाओं को लोकापर्ण व शिलान्यास किया। जिसमें लोक निर्माण विभाग की 11, नलकूप विभाग की 5, कृषि व अल्प संख्यक विभाग की दो-दो व नगर पालिका की एक परियोजना का शिलान्यास किया।
विज्ञापन
वहीं गृह विभाग(पुलिस) व माध्यमिक शिक्षा व स्वास्थ्य की एक-एक, जल निगम की 12, नगर पालिका की आठ, लोक निर्माण विभाग की सात परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इस मौके पर सांसद प्रियंका रावत, विधायक शरद कुमार अवस्थी, बैजनाथ रावत, सतीश शर्मा, उपेंद्र रावत, रामनरेश रावत, हरिगोबिंद सिंह, अवधेश श्रीवास्तव ,डीएम अखिलेश तिवारी, सीडीओ अंजनी कुमार सिंह, एडीएम अनिल कुमार सिंह के अलावा जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन