फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   UP Bus driver beaten up in Sultanpur police arrived

UP : सुल्तानपुर में बस चालक को पीटा, शीशा तोड़ा...टीशर्ट फाड़ी; पुलिस के आने पर भागे आरोपी

Fri, 03 Oct 2025 08:00 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर Published by: आकाश द्विवेदी Updated Fri, 03 Oct 2025 08:00 PM IST
सार

सुल्तानपुर में हाइवे पर चौकी से कुछ ही दूरी पर लालगंज डिपो के बस के चालक को पीटा गया। बस पर पथराव किया गया।

विज्ञापन
UP Bus driver beaten up in Sultanpur police arrived
सुल्तानपुर में बस चालक को पीटा - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

सुल्तानपुर में अयोध्या-प्रयागराज हाइवे पर टांटिया नगर चौकी से कुछ ही दूरी पर शुक्रवार की शाम लालगंज डिपो के बस के चालक को पीटा गया। बस पर पथराव किया गया। अराजकतत्वों ने बस के शीशे तोड़ दिए। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उपद्रवियों को छोड़कर एक समिति के कुछ युवाओं को हिरासत में ले लिया, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी है। यह घटना सैदपुर गांव के सामने सड़क पर हुई। 

विज्ञापन


चालक संतोष कुमार ने बताया कि जब वह अपनी बस से जा रहे थे, तब उन्होंने सड़क किनारे खड़ी एक गाड़ी के मालिक से उसे हटाने को कहा। इस बात पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर गाड़ी मालिक ने संतोष कुमार पर हमला कर दिया। कुछ देर बाद टांटिया नगर के पास 5-6 अन्य लोग भी वहां आ गए। उन्होंने संतोष कुमार व उनके साथ मौजूद परिचालक विशेष प्रताप यादव पर हमला कर दिया। 
विज्ञापन


बस का शीशा तोड़ा
हमलावरों ने संतोष कुमार के साथ मारपीट की। उनकी टी-शर्ट फाड़ दी। बस का शीशा भी तोड़ दिया। चालक ने जैसे-तैसे बस को रोका, तब तक पीछे से आए अन्य अराजकतत्वों ने बस पर पथराव कर दिया, जिससे बस के आगे और यात्री सीट के पास के कई शीशे टूट गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा, अराजकतत्वों ने परिचालक से टिकट मशीन छीनकर उसे तोड़ दिया। घटना को अंजाम देने के बाद उपद्रवी बाइक पर सवार होकर भाग निकले। घटना की सूचना मिलने के बाद गोसाईंगंज थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी टांटिया नगर और डायल 112 की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। 


बताया जा रहा है कि पुलिस ने अराजक तत्वों को पकड़ने के बजाय पूजा समिति पर काम कर रहे युवकों को हिरासत में ले लिया। इस संबंध में थाना प्रभारी राम आशीष उपाध्याय ने बताया कि तहरीर के आधार पर अभियोग दर्ज किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed