फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   up board

नहीं बढ़ेगा बोर्ड परीक्षा का शुल्क, पांच अगस्त तक भरे जाएंगे फॉर्म

Tue, 12 Jul 2022 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
up board
सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए शुल्क दरों में बढ़ोत्तरी नहीं की गई है। ग वर्ष की दर पर ही विद्यार्थियों से परीक्षा शुल्क लिया जाएगा। पांच अगस्त तक बोर्ड परीक्षा का फॉर्म भरा जा सकेगा। उसके बाद 20 अगस्त तक 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ विद्यार्थी परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे।
विज्ञापन

कोविड-19 संक्रमण की वजह से दो सत्रों में न कक्षाएं ठीक से चल पाईं थीं और न ही 2021 की बोर्ड परीक्षा ही हो सकी थी। इस बार माध्यमिक शिक्षा परिषद ने परीक्षा शुल्क में बढ़ोत्तरी नहीं करने का निर्णय लिया है। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. आरजे मौर्य ने सभी माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को पत्र जारी कर परीक्षा आवेदन फॉर्म की समय सारिणी भेजी है। इसके मुताबिक छात्र-छात्राओं को पांच अगस्त तक शिक्षण संस्थाओं में प्रवेश लेने और परीक्षा आवेदन फॉर्म भरने की छूट दी गई है। संस्था प्रधान की ओर से 10 अगस्त तक परीक्षा शुल्क एकमुश्त चालान के माध्यम से कोषागार में जमा करना होगा। 16 अगस्त तक परीक्षा शुल्क की सूचना तथा छात्र-छात्राओं के शैक्षिक विवरण को परिषद की वेबसाइट पर अपलोड किया जा सकेगा।
विज्ञापन

पांच अगस्त के बाद 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ 20 अगस्त तक परीक्षा आवेदन फॉर्म भरे जा सकेंगे। वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड किए गए छात्र-छात्राओं के विवरणों की चेक लिस्ट प्राप्त करते हुए उनके विवरणों (नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, विषय, फोटो आदि) की जांच करने के लिए 21 से 31 अगस्त तक का समय मिलेगा। जांच के बाद किसी प्रकार का संशोधन एक से 10 सितंबर तक किया जा सकेगा। इस अवधि में कोई नवीन नामांकन स्वीकार नहीं होगा। 30 सितंबर 2022 तक संस्था प्रधान की ओर से पंजीकृत अभ्यर्थियों की फोटोयुक्त नामावली तथा उससे संबंधित कोश पत्र की एक प्रति जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जमा करनी होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के परीक्षा सहायक जितेंद्र दुबे ने बताया कि सूचना से सभी माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कक्षा नौ व 11 में पांच अगस्त तक होंगे प्रवेश
कक्षा नौ व 11 में प्रवेश की अंतिम तिथि पांच अगस्त रखी गई है। कंपार्टमेंट परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद कक्षा 11 में प्रवेश लेने के लिए 20 अगस्त तक का समय दिया गया है। नौ व 11 के विद्यार्थियों का अग्रिम पंजीकरण शुल्क 50 रुपये की दर से चालान के माध्यम से 25 अगस्त तक जमा करना होगा। इसके बाद इसको परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करना होगा। प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. आरजे मौर्य ने बताया कि छात्र-छात्राओं के अंकपत्र, प्रमाणपत्र में नाम और पिता-माता का नाम सही छपा हो, इसके लिए प्रत्येक छात्र-छात्रा के विवरण को अभिभावक, कक्षाध्यापक व प्रधानाचार्य की ओर से प्रति हस्ताक्षरित करके वेबसाइट पर अपलोड करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed