फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   UP Board: 79,666 students will appear for the exam at 127 centres.

यूपी बोर्ड : 127 केंद्रों पर 79,666 छात्र-छात्राएं देंगे परीक्षा

Mon, 24 Feb 2025 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 24 Feb 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
UP Board: 79,666 students will appear for the exam at 127 centres.
कुड़वार के निजी स्कूल में सीटिंग प्लान चस्पा करते ​शिक्षक।- 
सुल्तानपुर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं सोमवार से शुरू हो रही हैं। जिले में 127 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 79,666 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। केंद्रों के मुख्य द्वार पर गहन चेकिंग के बाद ही विद्यार्थी को अंदर जाने की अनुमति होगी। विद्यार्थियों को ऑनलाइन वेरिफिकेशन सिस्टम से भी गुजरना होगा। इधर, रविवार को प्रशासन ने परीक्षा की तैयारियां पूरी होने का दावा किया।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा सोमवार से शुरू होकर 12 मार्च तक चलेगी। दो पालियों में होने वाली परीक्षा में पहले दिन सोमवार की सुबह 8ः30 से 11ः45 बजे तक हाईस्कूल की हिंदी, प्रारंभिक हिंदी व इंटरमीडिएट के सैन्य विज्ञान का पेपर होगा। द्वितीय पाली में दोपहर 2:00 से 5ः15 बजे तक इंटरमीडिएट की हिंदी, सामान्य हिंदी और हाईस्कूल की हेल्थ केयर की परीक्षा होगी।
विज्ञापन

परीक्षा के दौरान स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत आने पर प्राथमिक उपचार की सुविधा उपलब्ध होगी। शहर के राजकीय इंटर कॉलेज को संकलन केंद्र बनाया गया है। परीक्षा कराने के बाद उत्तर पुस्तिकाएं पर्याप्त सुरक्षा में केंद्र व्यवस्थापक यहां लाकर जमा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच जोन में बांटा जिला
यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जिले को पांच जोन में बांटा गया है। सभी जोन के उप जिलाधिकारी को जोनल मजिस्ट्रेट नामित किया गया है। इसके साथ ही 22 सेक्टर मजिस्ट्रेट व 127 स्टेटिक मजिस्ट्रेट को नकल विहीन परीक्षा कराने की जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही 127 केंद्र व्यवस्थापक व सह केंद्र व्यवस्थापक होंगे। छह सचल दस्ते परीक्षा की निगरानी करेंगे।

इन नंबरों पर की जा सकती है शिकायत
यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए किसी भी तरह की समस्या के निदान के लिए डीआईओएस कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है। कंट्रोल रूम के प्रभारी डीआईओएस रविशंकर के नंबर 9454457329, परीक्षा प्रभारी जीतेंद्र कुमार दूबे के नंबर 9454758550 पर बोर्ड परीक्षा से संबंधित किसी तरह की समस्या की शिकायत की जा सकती है।

गाइडलाइंस का करें अनुसरण
-छात्र अपना प्रवेश पत्र अवश्य ले जांए, साथ में एक आईडी प्रूफ आधार कार्ड आदि लेकर जाएं।
-परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थी 30 मिनट से लेकर एक घंटा पूर्व अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएं।
-किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक साधन, स्मार्ट वॉच, ब्लू टूथ डिवाइस आदि साथ लेकर न जाएं।
-अपने साथ ब्लू, ब्लैक पेन, पेंसिल, रबर, पटरी आदि साथ लेकर जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed