फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   UP Assembly Election 2022 Sultanpur Chai Par Chunavi Charcha Coverage News Updates In Hindi

UP Election 2022 : सुल्तानपुर के लोग किन मुद्दों पर डालेंगे वोट, मोदी-योगी और अखिलेश के लिए वोटर्स ने क्या कहा?

Sat, 18 Dec 2021 10:43 AM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Sat, 18 Dec 2021 10:43 AM IST
सार

पूर्वांचल के कई जिलों से होते हुए शनिवार को 'अमर उजाला' का चुनावी रथ सुल्तानपुर पहुंचा। यहां आम लोगों ने 'चाय पर चर्चा' के दौरान खुलकर चुनावी मुद्दों पर बात की। लोगों ने ये भी बताया कि इस बार वह किन मुद्दों को लेकर वोट करेंगे।

विज्ञापन
UP Assembly Election 2022 Sultanpur Chai Par Chunavi Charcha Coverage News Updates In Hindi
सुल्तानपुर में चाय पर चर्चा करते स्थानीय लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुल्तानपुर के लोगों का कहना है कि पिछले कुछ सालों के अंदर जिले में काफी विकास कार्य हुए हैं। सड़कें पहले के मुकाबले काफी बेहतर हो गई हैं। नए हाईवे बने, पुल बने, मेडिकल कॉलेज और ट्रामा सेंटर का निर्माण हुआ। गरीबों को मुफ्त में आवास और राशन मिल रहा है।
विज्ञापन


हर किसी को फ्री में कोरोना की वैक्सीन लगाई जा रही है। इतना काम आज तक किसी सरकार में नहीं हुआ। हालांकि, कुछ लोगों ने कमियां भी गिनाईं। कहा कि सुल्तानपुर में उद्योगों की कमी है। अगर यहां उद्योग लग जाएं तो युवाओं को रोजगार मिल सकेगा। इसके अलावा महंगाई, बेरोजगारी का मुद्दा भी उठाया। पढ़िए 'अमर उजाला' के कार्यक्रम 'सत्ता के संग्राम' में किसने क्या कहा? 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


विकास कार्यों पर क्या बोले लोग? 
कर्णी सेना के नेता कौशल प्रताप सिंह ने कहा कि सुल्तानपुर की सांसद मेनका गांधी ने जिले में काफी विकास किया है। रणवीर सिंह ने कहा कि जिले में ट्रामा सेंटर का निर्माण हुआ है। कई पुल और कई हाइवे बने हैं। 

डॉ. एसबी सिंह ने कहा कि यहां मुख्य समस्या जाम की थी, वो अब दूर हो चुकी है। सड़कें काफी बेहतर हो गई हैं। काफी तेजी से विकास कार्य हुए हैं। हालांकि नगर के बाहर कुछ जगहों पर सड़कें खराब हैं। आज तक जितना काम मोदी-योगी ने किया है उतना किसी ने नहीं किया। 

गया प्रसाद ने कहा कि क्षेत्र में एक चीनी मिल, कई फैक्ट्रियां, राइस मिल लगी हैं। राजेंद्र प्रताप ने कहा कि ओडीओपी में यहां मछली पालन का चयन हुआ है। मछली पालन पर बढ़कर काम होना चाहिए। जिससे आर्थिक सुधार हो। 

अनुज कुमार पांडेय ने कहा कि सुल्तानपुर में काफी काम हुए हैं। सड़क की दिक्कत थी, वो दूर हो गई है। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे, ट्रामा सेंटर, मेडिकल कॉलेज बन चुका है। अब जरूरत यहां उद्योग लगाने की है। 

महंगाई पर क्या बोले लोग? 
राजेश कुमार सिंह ने कहा कि मोदी और योगी के नेतृत्व में जितना विकास कार्य हुआ उतना आज तक किसी ने नहीं किया। कोरोनाकाल के दौरान पूरी दुनिया परेशान थी। आज पूरे देश के गरीबों को मुफ्त राशन मिल रहा है। लोगों की सुविधाएं बढ़ी हैं। मुफ्त में वैक्सीनेशन हो रहा है। इसका असर महंगाई पर तो पड़ेगा ही। 

समाजवादी पार्टी के नेता गुलाब जायसवाल ने कहा कि मौजूदा योगी सरकार वेंटिलेटर पर जा चुकी है। प्रदीप शुक्ला ने सपा नेता से सवाल पूछा। कहा कि 2012 से 2017 तक सपा की सरकार थी। सपा के ही यहां से विधायक थे। ये बताएं कि तब उन्होंने कितना काम किया? 

भाजपा के मनीष जायसवाल ने भी सपा पर पलटवार किया। कहा कि सपा वालों ने 2017 चुनाव से एक महीने पहले पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का शिलान्यास किया था। जमीनों का अधिग्रहण भी नहीं किया था। योगी सरकार के आने के बाद इसका पूरा काम हुआ। 


ड्राइवर राजेश माफिया ने कहा कि योगी सरकार में सारे काम पूरे हो गए हैं। कामरान खान ने लखीमपुर खीरी का मुद्दा उठाया। कहा कि आज भाजपा के लोग कहते हैं कि कानून का राज है। ये बताएं कि अब तक केंद्रीय राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं हुई। उनके घर पर बुल्डोजर क्यों नहीं चलाता? किसानों को टेनी के बेटे ने गाड़ी से कुचल दिया। 

आम आदमी पार्टी के मनीष दुबे ने कहा कि जब हमारे देश का सेनापति ही सुरक्षित नहीं है तो देश कैसे सुरक्षित होगा? 2014 में जब देश में 40 करोड़ गरीब थे, आज 80 करोड़ गरीब कैसे हो गए?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed