फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Unknown vehicle thrashed bike rider, dies

बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत

Tue, 12 Nov 2019 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
Unknown vehicle thrashed bike rider, dies
सुल्तानपुर। पत्नी व बेटी से मिलने ससुराल आ रहे एक युवक को पाल नगर के पास अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। स्थानीय लोगों ने उसे स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जौनपुर जिले के सरपतहा थाना क्षेत्र के गैरवाह मानपुर गांव निवासी विपिन वर्मा (25) पुत्र राधेश्याम वर्मा की शादी सुल्तानपुर जिले के जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के डोमनपुर गांव निवासी राधेश्याम के यहां हुई थी।
विज्ञापन

विपिन परदेस में काम करता था। कुछ दिन पहले ही वह अपने घर गैरवाह मानपुर पहुंचा था। मंगलवार को विपिन को वापस जाना था। इसलिए वह अपनी पत्नी और बेटी से मिलने के लिए सोमवार की रात करीब साढ़े आठ बजे ससुराल डोमनपुर आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विपिन जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के पाल नगर के पास पहुंचा था। तभी उसे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने उसे स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने विपिन को मृत घोषित कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विपिन के पास हेलमेट था, लेकिन दुर्घटना के समय वह बाइक की हैंडल में टंगा था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। विपिन की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed