फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Uncle arrested for rape and murder

दुष्कर्म व हत्या का आरोपी चाचा गिरफ्तार

Wed, 01 Sep 2021 11:26 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Uncle arrested for rape and murder
सुल्तानपुर। चाचा-भतीजी के पवित्र रिश्ते को कलंकित करते हुए चाचा ने मासूम भतीजी की दुराचार के बाद साड़ी से गला दबाकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और हत्या के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त साड़ी बरामद की है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी मंगलवार को घर में अकेली थी। उसके पिता मजदूरी के लिए और दो बहनें बाहर गई थीं। घर में किशोरी को अकेला पाकर चाचा सत्य नारायण कोरी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। दुराचार के बाद किशोरी की हालत बिगड़ गई। यह देखकर आरोपी ने घर में रखी एक साड़ी उठाकर भतीजी का गला घोंटकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

हत्या के बाद आरोपी ने शव को घर में रखे एक बडे़ बक्से में डालकर फरार हो गया था। किशोरी की तलाश में जुटे पिता और उसकी बहनों ने जब घर में रखे बक्से का ताला तोड़ा तो उसमें किशोरी का शव मिला। रात में एसपी डॉ. विपिन कुमार मिश्र, एएसपी विपुल श्रीवास्तव, सीओ सिटी राघवेंद्र चतुर्वेदी और कोतवाली के निरीक्षक अनिल कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मृतका के पिता से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसका भाई सत्य नारायण अक्सर उनकी बेटी पर गलत नजर रखता था। पुलिस ने सत्यनारायण को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए दुराचार के बाद हत्या करने की बात कही। पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुराचार, पॉक्सो एक्ट और हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed