{"_id":"5f720c148ebc3e9bd646dd62","slug":"two-youths-killed-one-injured-in-a-bike-accident-sultanpur-news-lko54248339","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत, एक घायल
विज्ञापन
सुल्तानपुर। विश्वनाथगंज बाजार में सोमवार को दो बाइकों के बीच हुई आमने-सामने की भिड़ंत में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तीनों युवकों को सीएचसी कादीपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। एक युवक की हालत नाजुक होने पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जौनपुर जिले के बदलापुर थाना क्षेत्र के फत्तूपुर गांव निवासी जुम्मन (22) पुत्र मेंहदी हसन सोमवार को बाइक से शाकिर उर्फ सज्जाद (23) पुत्र सुबराती के साथ रिश्तेदार से मिलने बिरैली गांव जा रहे थे। दोनों करौंदीकलां थाना क्षेत्र के विश्वनाथगंज बाजार में पहुंचे थे।
तभी सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गए। हादसे में दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में जुम्मन, शाकिर उर्फ सज्जाद और दूसरी बाइक पर सवार अजय सिंह (37) पुत्र कन्हैया सिंह निवासी सद्दूपुर थाना बक्सा जिला जौनपुर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने तीनों घायलों को सीएचसी कादीपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने शाकिर उर्फ सज्जाद और अजय सिंह को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल जुम्मन को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही मृतक युवकों के परिवारीजन सीएचसी पहुंच गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवारों ने हेलमेट पहना था।