फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Two pair of special train will run weekly from sultanpur to ahmedabad

सुल्तानपुर से अहमदाबाद के बीच चलेंगी दो जोड़ी वीकली स्पेशल ट्रेनें

Tue, 30 Mar 2021 10:16 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Mar 2021 10:16 PM IST
विज्ञापन
Two pair of special train will run weekly from  sultanpur to ahmedabad
सुल्तानपुर। रेलवे की ओर से अहमदाबाद से सुल्तानपुर के बीच दो जोड़ी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन जल्द ही शुरू किया जाएगा। इन ट्रेनों का संचालन होने से जिलेवासियों को सफर करने की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

यात्रियों की सुविधा को लेकर 13 अप्रैल से दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का संचालन अहमदाबाद रेलवे स्टेशन से किया जाएगा। पहली साप्ताहिक अहमदाबाद-सुलतानपुर स्पेशल ट्रेन 13 अप्रैल (मंगलवार) को अहमदाबाद स्टेशन से सुबह करीब आठ बजे छूटेगी।
विज्ञापन

ट्रेन 14 अप्रैल (बुधवार) को दिन में करीब 12 बजे सुल्तानपुर टेशन पहुंचेगी। डाउन सुल्तानपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस का संचालन 14 अप्रैल की शाम करीब छह बजकर पांच मिनट पर सुल्तानपुर स्टेशन से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात 10 बजे ट्रेन अहमदाबाद रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। इसके बाद प्रत्येक सप्ताह निर्धारित दिनों पर अप व डाउन ट्रेनों का संचालन समय सारिणी के अनुसार किया जाएगा। अहमदाबाद से वाराणसी के बीच दूसरी अहमदाबाद-वाराणसी साप्ताहिक स्पेशल डाउन ट्रेन का संचालन 15 अप्रैल (बृहस्पतिवार) को आरंभिक रेलवे स्टेशन अहमदाबाद से रात्रि नौ बजकर 40 मिनट पर किया जाएगा।
ट्रेन सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन पर 17 अप्रैल (शनिवार) की रात करीब एक बजकर 45 मिनट पर पहुंचेगी। वाराणसी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन सुबह पांच बजकर 40 मिनट पर पहुंचेगी। वापसी में शनिवार 17 अप्रैल को दोपहर बाद तीन बजकर 35 मिनट पर वाराणसी-अहमदाबाद अप एक्सप्रेस का संचालन आरंभिक स्टेशन वाराणसी से किया जाएगा।

इस ट्रेन का ठहराव सुल्तानपुर स्टेशन पर शाम छह बजे होगा। अहमदाबाद स्टेशन पर यह ट्रेन रविवार यानी 18 अप्रैल की रात 10 बजे पहुंचेगी। दोनों दिशाओं में इन ट्रेनों का स्टोपज सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन पर होने से जिलेवासियों को सफर की सुविधा मिलेगी। स्टेशन अधीक्षक बीएस मीना ने ट्रेनों का साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन किए जाने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed