{"_id":"64e8efcf100c005627007ec6","slug":"two-new-dengue-patients-found-sultanpur-news-c-103-1-shld1028-2072-2023-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: डेंगू के दो नए मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: डेंगू के दो नए मरीज मिले
Fri, 25 Aug 2023 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 25 Aug 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर मेडिकल कॉलेज के डेंगू वार्ड में भर्ती मरीज। -संवाद
सुल्तानपुर। जिले में डेंगू का कहर बढ़ता ही जा रहा है। शुक्रवार को फिर दो मरीज सामने आए जिन्हें मेडिकल कॉलेज के पुरुष चिकित्सालय स्थित वार्ड में भर्ती कराया गया है। चिंताजनक बात यह है कि अब तक मिले एक भी मरीज की एलाइजा जांच रिपोर्ट नहीं आई है। अस्पताल में धूल फांक रही जांच की मशीन लगाने के लिए केवल कागजी घोड़े दौड़ रहे हैं।
करीब एक माह पहले जिले में डेंगू का पहला मामला सामने आया था। इसके बाद से एक-दो मरीज आए दिन मिल रहे हैं। अब तक डेंगू वार्ड में कुल 18 मरीज भर्ती कराए जा चुके हैं। इनमें से ज्यादातर ठीक होकर घर जा चुके हैं।
शुक्रवार को लंभुआ तहसील और नगर कोतवाली क्षेत्र के दो नए मरीज भी वार्ड में भर्ती कराए गए। इन सभी को कार्ड टेस्ट में डेंगू पॉजीटिव पाया गया है। जिले में एलाइजा जांच की मशीन आ जाने के बावजूद उसे लगाया नहीं जा सका है। ऐसे में अब तक आए कुल केस के 15 सैंपल रायबरेली भेजे जा चुके हैं।
विज्ञापन
सीएमएस डॉ. एसके गोयल ने बताया कि अभी तक किसी भी मरीज की रिपोर्ट रायबरेली से नहीं आई है जबकि अस्पताल में रखी नई मशीन को लगाने के लिए पत्राचार किया गया है।