{"_id":"f5dd7df1263fce57a009eaecdbd4e91e","slug":"two-lakh-population-without-power-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन से अंधेरे में दो लाख आबादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन से अंधेरे में दो लाख आबादी
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी
Updated Thu, 03 Dec 2015 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पावर कॉर्पोरेशन के अफसरों व कर्मचारियों की लापरवाही से जिले की विभिन्न तहसीलों में रहने वाली दो लाख से अधिक आबादी दो दिन बाद भी अंधेरे में है। इन गांवों में मंगलवार शाम को आंधी-पानी से आपूर्ति बाधित हुई थी। दो दिन पूर्व जिले में आई तेज आंधी और पानी से करीब सभी उपकेंद्रों के अधिकतर गांवों में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था तहस-नहस हो गई थी।
विज्ञापन
आंधी की वजह से न सिर्फ विद्युत पोल उखड़ गए थे बल्कि कई जगह पेड़ की चपेट में आने से तार टूट कर गिर गए थे। इसकी वजह से मंगलवार रात जिले के तीन चौथाई (जिला मुख्यालय स्थित गौरीगंज, अमेठी, तिलोई, मुसाफिरखाना, जगदीशपुर, कमरौली आदि को छोड़कर) क्षेत्र की आपूर्ति बाधित हो गई थी। बड़ा फॉल्ट होने की वजह से मंगलवार रात इसे दुरुस्त नहीं किया जा सका था।
विज्ञापन
लोगों को उम्मीद थी कि बुधवार को देर-सवेर आपूर्ति मिल जाएगी लेकिन ऐसा नहीं हो सका। पावर कॉर्पोरेशन के कर्मचारी बृहस्पतिवार देर शाम तक मात्र कुछ गांवों की आपूर्ति ही बहाल करा सके थे। 48 घंटे बाद भी जिले के करीब पांच सौ गावों (पुरवा) में रहने वाली दो लाख आबादी अंधेरे में है।
विज्ञापन
भादर में 200 गांवों की आपूर्ति ठप
भादर स्थित 33/11 केवी उपकेंद्र से करीब पांच सौ पुरवों को विद्युत आपूर्ति की जाती है। यहां के 200 पुरवों की आपूर्ति अब भी ठप है। जिन ग्राम पंचायतों की आपूर्ति अभी बहाल नहीं हो सकी है उनमें रतापुर, भावापुर, परसोइया, सिंगठी, सोनारीकला, अमटाही, नेवढिय़ा, कस्तूरीपुर, भीमी आदि प्रमुख हैं।