फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Two died in road accident

सड़क पर खड़े ट्रक में पीछे से घुसी कार

Fri, 13 Aug 2021 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Two died in road accident
35. दूबेपुर के अकारीपुर के पास ट्रक के पीछे घुसी कार। - फोटो : SULTANPUR
दूबेपुर (सुल्तानपुर)। अकारीपुर गांव के समीप बृहस्पतिवार की रात सड़क पर खड़े ट्रक में तेज रफ्तार एक कार पीछे से घुस गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने कटर से कार काटकर उसमें फंसे एक युवक और युवती को बाहर निकाला, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के नेवादा गांव निवासी दीपचंद्र वर्मा (29) पुत्र गया प्रसाद वर्मा आर्केस्ट्रा में काम करता था। साथ ही जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के हमजाबाद गांव निवासी कविता (28) पुत्री जयप्रकाश भी काम करती थी। बृहस्पतिवार शाम दोनों एक कार से किसी शादी की बुकिंग में आर्केस्ट्रा की बात करने गए थे।
विज्ञापन

रात करीब साढ़े नौ बजे घर लौटते समय रास्ते में धम्मौर थाना क्षेत्र के अंकारीपुर गांव के पास सड़क पर खड़े एक ट्रक में कार पीछे से घुस गई। दुर्घटना के बाद कार के परखच्चे उड़ गए। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने कटर से कार को कटवा कर दोनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। मृतक दीपचंद्र वर्मा के चाचा राम सूरत ने बताया कि उनका भतीजा और कविता एक साथ आर्केस्ट्रा में काम करते थे और एक शादी में बुकिंग के लिए साथ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed