फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   two criminals ran away from police custody

पुलिस वाहन पर हमलाकर दो आरोपियों को छुड़ाया

Tue, 30 Mar 2021 10:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Mar 2021 10:19 PM IST
विज्ञापन
two criminals ran away from police custody
सुल्तानपुर। बल्दीराय क्षेत्र में सोमवार को ग्राम प्रधान के चुनाव की रंजिश में हुई मारपीट के चार आरोपियों को पकड़कर वैन मेें थाने जा रही पुलिस टीम पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख के समर्थकों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने पुलिस अभिरक्षा से दो आरोपियों को छुड़ा लिया।
विज्ञापन

एसओ को अपने बचाव में असलहा निकालना पड़ा। हमलावरों ने घटना का वीडियो बना रही एक महिला आरक्षी से उसका मोबाइल छीनने का प्रयास किया। सूचना के बाद कई थानों की पुलिस के साथ पहुंचे सीओ ने हालात संभाले। पुलिस ने मंगलवार को पूर्व प्रमुख के पुत्र समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

बल्दीराय ब्लॉक क्षेत्र के पूरे झुरहू गांव में प्रधानी के चुनाव को लेकर सोमवार को फूलमती पत्नी हेमराज और रवि यादव के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान हेमराज आदि ने रवि यादव की एक दीवार ढहा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर रवि यादव ने फोन करके पूर्व प्रमुख दया सिंह पत्नी रवींद्र प्रताप सिंह निवासी हलियापुर के पुत्र आशुतोष सिंह उर्फ आशू व अन्य को बुला लिया। पूर्व प्रमुख के पुत्र आशुतोष समर्थकों संग पूरे झुरहू गांव पहुंच गए।
पुलिस के मुताबिक गांव पहुंचे लोगों ने फूलमती के घर पर लाठी-डंडा, असलहे से हमला कर दिया। फूलमती, प्रेमराजी, मायावती और अर्चना की पिटाई कर दी। घर में मौजूद पुरुष छत से कूद कर भाग गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना यूपी 112 के साथ ही एसओ हलियापुर मोहम्मद अरशद खान को दी।
पीआरबी के एसआई सुशील कुमार, महिला आरक्षी पूनम और विषकला गांव पहुंच गईं। थोड़ी ही देर में एसओ भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। आशुतोष सिंह उर्फ आशू, दिवाकर, सत्यम यादव और एक अन्य को गिरफ्तार कर पुलिस वैन से हलियापुर थाने ले जा रही थी।
हलियापुर बाजार में पूर्व प्रमुख के समर्थकों ने पुलिस वैन को घेरकर सत्यम यादव और एक अन्य आरोपी को छुड़ा लिया। पुलिस के विरोध पर आशुतोष और दिवाकर को समर्थक नहीं छुड़ा सके। घटना का वीडियो बना रही महिला आरक्षी विषकला से कुछ लोगों ने उसका मोबाइल छीनने का प्रयास किया।
समर्थकों से घिरे एसओ ने फोन कर हालात की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। सूचना के बाद सीओ बल्दीराय विजयमल यादव कई थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। भारी पुलिस बल को देख हमलावर फरार हो गए।
पूरे झुरहू गांव में पुलिस टीम पर हमलाकर दो लोगों को छुड़ाने के आरोप में पुलिस ने मंगलवार को रवि यादव, दुखी निवासी पूरे झुरहू, आशुतोष सिंह उर्फ आशु, दिवाकर सिंह और रामदवन सिंह निवासी हलियापुर को गिरफ्तार कर लिया।
इसके साथ ही पुलिस ने रवि यादव की दीवार गिराने व मारपीट के आरोप में कुंज बिहारी, राम बिहारी और प्रदीप कुमार, हेमराज निवासी पूरे झुरहू का पुरवा थाना हलियापुर को गिरफ्तार किया है।
एसओ की तहरीर पर दर्ज किया गया केस : एसपी
पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन मिश्रा ने बताया कि एसओ हलियापुर मोहम्मद अरशद खान की तहरीर पर रवि यादव, सत्यम यादव, आशुतोष सिंह उर्फ आशू, दिवाकर सिंह, अमन, अर्जुन सिंह, दीपू सिंह, जैकी उर्फ नितिन सिंह, राम दवन, रोहित पंड़ित, अमितेज सिंह और एक अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

फूलमती की तहरीर पर पुलिस ने रवि यादव, गयाबक्स, मिठाई, जैकी, आशू और दिवाकर सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है। रवि यादव की तहरीर पर हेमराज, राम बिहारी, प्रदीप और लल्लू के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed