फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Two cars collided on Purvanchal Expressway, six injured

Sultanpur News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर टकराईं दो कारें, छह घायल

Sun, 18 May 2025 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 18 May 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Two cars collided on Purvanchal Expressway, six injured
मझवारा गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त कार। -संवाद
धनपतगंंज (सुल्तानपुर)। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर मझवारा गांव के पास शनिवार सुबह लखनऊ जा रहीं दो कारें भिड़ गईं। आगे जा रही कार से दूसरी कार टकरा गई। हादसे में एक कार पर सवार चार व दूसरी पर सवार दो लोग घायल हो गए। यूपीडा कर्मियों की मदद से घायलों को सीएचसी भेजा गया।
विज्ञापन


गोरखपुर के खजनी थाने के देवरिया छतई निवासी प्रणव प्रकाश (68), जसवंत सिंह (45), चीकू (8), अवधेश मल्ल (40) के साथ शनिवार सुबह कार से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के रास्ते से लखनऊ जा रहे थे। धनपतगंज के मझवारा गांव के पास उनकी कार आगे जा रही दूसरी कार के पिछले हिस्से से टकरा गई।
विज्ञापन


इससे दोनों कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। दुर्घटना में प्रणव प्रकाश, जसवंत सिंह, अवधेश मल्ल व चीकू घायल हो गए। वहीं दूसरी कार पर सवार गाजीपुर के हरौली निवासी पवन (30) व सुनील कुमार (35) घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपीडा कर्मियों ने घायलों को एंबुलेंस से कूरेभार सीएचसी पहुंचाया। धनपतगंज थाने के उपनिरीक्षक राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा। प्रथम दृष्टया दुर्घटना का कारण नहीं पता चल सका है। यूपीडा कर्मियों ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हलियापुर टोल प्लाजा के निकट सुरक्षित स्थान पर खड़ा करवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed