फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Two brothers drown in river, one dead

दो भाई नदी में डूबे, एक की मौत

Tue, 13 Aug 2019 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
Two brothers drown in river, one dead
अमेठी। जिले की सीमा से सटे जनपद प्रतापगढ़ के सांगीपुर स्थित घुइसरनाथ धाम में सोमवार को जलाभिषेक करने गए कोतवाली क्षेत्र के नुवावां गांव के दो युवक सई नदी में डूब गए।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की मदद से दोनों युवकों को बाहर निकाला गया। युवकों में एक की मौत हो गई जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना के बाद गांव में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव नु्वावां निवासी कृष्णा सोनी (17) पुत्र राम प्रसाद सोनी सोमवार को अपने चचेरे भाई हिमांशु सोनी(18) पुत्र गया प्रसाद सोनी के साथ जिले की सीमा से सटे जनपद प्रतापगढ़ के सांगीपुर घुइसरनाथ धाम में भगवान शिव का जलाभिषेक करने गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दर्शन के पूर्व कृष्णा सोनी और हिमांशु सोनी धाम के बगल स्थित सई नदी में स्नान करने के लिए गए। नदी में स्नान करते समय कृष्णा सोनी डूबने लगा, जिसको बचाने के लिए हिमांशु सोनी भी नदी में कूद गया।
गहरे पानी में जाने के चलते दोनों नदी में डूबने लगे। घाट पर स्नान कर रहे अन्य लोगों की मदद से दोनों युवकों को बाहर निकाला गया। हादसे में कृष्णा सोनी की मौत हो गई और हिमांशु सोनी की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने रेफर कर दिया।

हिमांशु सोनी का उपचार मुंशीगंज स्थित संजय गांधी हॉस्पिटल में चल रहा है। सूचना पर पहुंची सांगीपुर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। हादसे की सूचना के बाद गांव में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed