फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   twelve lakh 14 thousand people will be vaccinated in cluster campaign

12 लाख लोगों को कलस्टर अभियान में लगेगा टीका

Tue, 29 Jun 2021 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
twelve lakh 14 thousand people will be vaccinated in cluster campaign
सुल्तानपुर। कोरोना महामारी के संक्रमण से बचाव के लिए जिले में एक जुलाई से कलस्टर अभियान की शुरुआत होगी। एक माह के अंदर 18 साल से 45 वर्ष के लोगों पर विशेष फोकस होगा।
विज्ञापन

अभियान में 12 लाख 14 हजार लोगों का टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान के दौरान टीकाकरण से वंचित लोगों को भी निगरानी समितियों की ओर से चिह्नित किया जाएगा। चिह्नित लोगों का टीकाकरण अगस्त माह में होगा।
विज्ञापन

जिले में कोविड-19 से बचाव के लिए टीकाकरण के चार चरण पूरे हो चुके हैं। पांचवें चरण का टीकाकरण एक जून से चल रहा है। इसमें 18 साल से ऊपर लोगों को टीका लगाया जा रहा है। जिले में 18 वर्ष से ऊपर के 15,44,025 लोगों को टीका लगाया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

18 से 45 साल के 10,18,304 व 45 वर्ष से ऊपर के 5,25,721 लोग शामिल हैं। अभी तक करीब 18 वर्ष के ऊपर के सभी आयु वर्ग के 5,25,721 लोगों को टीकाकरण किया गया है। युवाओं के टीकाकरण को लेकर उदासीनता के कारण इसमें गति नहीं आ पा रही है।
टीकाकरण में तेजी लाने के लिए एक जुलाई से स्वास्थ्य विभाग ने कलस्टर अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। अभियान के तहत 18 साल से ऊपर के लोगों पर स्वास्थ्य विभाग विशेष फोकस करेगा। अभियान में कुल 12 लाख 14 हजार 376 लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
सीएमओ डॉ. डीके त्रिपाठी ने बताया कि टीकाकरण में तेजी लाने के लिए एक जुलाई से कलस्टर अभियान चलाया जाएगा। अभियान को गति देने के लिए घर-घर, गांव-गांव टीका लगाया जाना है। माह भर में 12 लाख 14 हजार 376 लोगों का टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा गया है।
वैक्सीन लगवाने उमड़ी भीड़
सुल्तानपुर। जिला महिला अस्पताल में मंगलवार को कोरोना की वैक्सीन लगवाने के लिए 18 से लेकर सभी उम्र के लोग पहुंचे थे। बूथ नंबर दो पर पंजीयन कराने के लिए इतनी भीड़ थी कि लोग एक दूसरे से सटे दिखे।

टीका लगवाने पहुंची विद्यावती ने बताया कि वे मुंबई में रहती हैं। मुंबई में उन्होंने पहली डोज लगवाई थी। दूसरी डोज आज यहां पर लगवाई हैं। शहर के विवेक नगर की रहने वाली प्रभावती ने बताया कि उन्होंने आज पहली डोज ली है। दोनों महिलाओं ने बताया कि वैक्सीन हर किसी को लेनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed