{"_id":"5d4dafc48ebc3e6cdf2c9dc6","slug":"trying-to-trap-the-opposition-by-firing-on-themselves-sultanpur-news-lko4755928153","type":"story","status":"publish","title_hn":"फायरिंग कर विपक्षियों को फंसाने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फायरिंग कर विपक्षियों को फंसाने की कोशिश
विज्ञापन
सुल्तानपुर। खुद पर फायरिंग कर विपक्षियों को फंसाने की साजिश में एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पड़ताल में युवक की ओर से गढ़ी गई कहानी फर्जी निकली।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
गोसाईगंज थाना क्षेत्र के बांसगांव निवासी राजन सिंह पुत्र राम तीर्थ ने बृहस्पतिवार की दोपहर बाद करीब दो बजकर 45 मिनट पर यूपी 100 के साथ ही गोसाईगंज थाने की पुलिस को सूचना दी कि उस पर फायरिंग हो रही है।
सूचना मिलते ही यूपी 100 के साथ ही एसओ गोसाईगंज भगवती प्रसाद यादव मौके पर पहुंच गए। एसओ ने राजन सिंह से पूछताछ की तो उसने बताया कि गांव के ही योगेंद्र सिंह, शैलेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह और धर्मेंद्र सिंह ने उस पर फायरिंग की। हालांकि फायरिंग में गोली उसे नहीं लगी।
विज्ञापन
एसओ ने स्थानीय लोगों से पूछताछ करते हुए योगेंद्र सिंह आदि से भी पूछताछ की। पूछताछ के दौरान एसओ को पता चला कि शैलेंद्र सिंह अपनी पत्नी मीना को सुल्तानपुर डॉ. एससी गुप्ता के यहां दवा कराने ले गए थे जबकि योगेंद्र सिंह व धर्मेंद्र सिंह मायंग धनपतगंज गए थे।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि राजन सिंह ने खुद की बाइक पर फायरिंग कर विपक्षियों को फंसाने के लिए साजिश रची है। एसओ ने बताया कि फर्जी सूचना और फायरिंग की सूचना के आरोप में राजन सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां मजिस्ट्रेट ने उसे जेल भेज दिया।