फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Trucks increasing risk on link road with highway

Sultanpur News: हाईवे के साथ लिंक रोड पर जोखिम बढ़ा रहे ट्रक

Fri, 06 Dec 2024 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 06 Dec 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
Trucks increasing risk on link road with highway
सुल्तानपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य मार्ग व लिंक रोड हर कहीं पर भारी वाहनों का जमावड़ा लगा रहता है। रोक के बाद भी वाहन चालक मनमानी कर रहे हैं। रात में मुख्य मार्ग पर भारी वाहनों के खड़ा रहने से दुर्घटनाओं का खतरा और बढ़ जाता है। पुलिस व एआरटीओ की लापरवाही से भारी वाहन चालक मनमाने ढंग से हाईवे व प्रमुख मार्गों पर अपना वाहन खड़ा कर देते हैं।
विज्ञापन


भारी वाहन के चालकों अपनी थकान मिटाते हैं तो वहीं स्थानीय लोग व राहगीर परेशान हो जाते हैं। रात के समय सड़क के किनारे खड़े इन वाहनों से रास्तों से आवागमन करने वालों लोगों के लिए जोखिम बना रहता है।
विज्ञापन

स्थान: अयोध्या- रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग हलियापुर-कूड़ेभार मोड़
समय: 06:30 बजे
फोटो संख्या-06
अयोध्या-रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर हलियापुर कस्बे से कूड़ेभार मोड़ पर बृहस्पतिवार शाम से ही दो-तीन ट्रक खड़े थे। स्थानीय लोगाें ने बताया कि इस मार्ग पर तेज गति से वाहन चलते हैं। मुख्य मार्ग पर ट्रक खड़ा होने से जरा सी लापरवाही से कभी दुर्घटना हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थान: दोस्तपुर कस्बा-कादीपुर रोड
समय: 05:52 बजे
दोस्तपुर कस्बे से कादीपुर मार्ग वाहनों के आवागमन से वैसे ही काफी व्यस्त रहता है। अंबेडकरनगर से लोग इसी मार्ग से जिले में आवागमन करते हैं। इस वजह से यहां पर अक्सर जाम लग जाता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि मुख्य मार्ग पर सड़क के खड़ा रहने से जाम की समस्या झेलनी पड़ती है।

शुरू होगा चेकिंग अभियान
सड़क पर अनधिकृत रूप से भारी वाहनों को खड़ा करने की रोकथाम के लिए योजना बना ली गई है। इस पर अमल भी किया जाएगा। विभागीय स्तर पर विभिन्न रूटों पर चेकिंग अभियान शुरू किया जाएगा।
-नंद कुुमार, एआरटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed