फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Truck driver died in accident

Sultanpur News: छप्पर में घुसा बेकाबू ट्रक, चालक की मौत

Sat, 26 Aug 2023 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 26 Aug 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
Truck driver died in accident
मोतिगरपुर (सुलतानपुर)। लखनऊ-बलिया हाईवे पर स्थित स्थानीय कस्बे में शुक्रवार की मध्यरात्रि एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे दो गुमटियों को तोड़ते हुए छप्पर में घुस गया। हादसे में घायल ट्रक चालक की मेडिकल काॅलेज में मौत हो गई।
विज्ञापन




मोतिगरपुर कस्बे के दियरा बाजार में शुक्रवार रात एक ट्रक अनियंत्रित होकर नीकलाल माली, अनिल यादव की पान की गुमटियों व संतोष मोदनवाल का टीनशेड तोड़ते हुए सीधे शीतला प्रसाद गुप्ता के छप्पर में घुस गया। छप्पर में लगा बांस ट्रक का शीशा तोड़ते हुए केबिन में बैठे चालक के बाएं सीने में घुस गया।
विज्ञापन



ग्रामीणों ने जेसीबी की मदद से पहले ट्रक बाहर निकलवाया फिर चालक को सीएचसी मोतिगरपुर भेजा गया। वहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष मोतिगरपुर राजकुमार वर्मा ने बताया कि ट्रक में लखनऊ के सरोजनी नगर निवासी चालक अमित कुमार यादव (48) का मोबाइल व 50 हजार रुपये की नकदी मिली है। मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बाल-बाल बचे लोग
मोतिगरपुर कस्बा निवासी शीतला प्रसाद गुप्ता के परिवार के लोग गर्मी के चलते छप्पर में सोते हैं। छप्पर पुराना होने और दो दिन से हो रही बारिश के चलते उनके घर के लोग शुक्रवार रात मकान के पीछे सोए हुए थे। इससे एक बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed