{"_id":"68d04711bc0f5f09ce01cc74","slug":"truck-collides-with-pickup-from-behind-on-purvanchal-expressway-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-141271-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पिकअप में पीछे से भिड़ा ट्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पिकअप में पीछे से भिड़ा ट्रक
Mon, 22 Sep 2025 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 22 Sep 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर धनऊपुर गांव के पास सड़क पर बिखरी मुसम्मी की बोरियां।
दोस्तपुर। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर धनऊपुर गांव के पास रविवार सुबह सड़क के किनारे खड़े मुसम्मी से भरे पिकअप में पीछे से एक बेकाबू ट्रक भिड़ गया। दुर्घटना में पिकअप क्षतिग्रस्त हो गया।
पिकअप पर लदा मुसम्मी का फल सड़क पर फैल गया। इधर, ट्रक लेकर चालक भाग निकला। यूपीडा कर्मियों ने क्षतिग्रस्त वाहन को सुरक्षित स्थान पर खड़ा करवाया है।
पिकअप चालक कानपुर के चकेरी के विश्वकर्मानगर निवासी रवि कुमार ने बताया कि अपने वाहन से कानपुर से मुसम्मी व अन्य फल लाद करके रविवार सुबह पांच बजे आजमगढ़ के मुबारकपुर जाने के लिए निकले थे। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के धनऊपुर के पास पिकअप का अगला बायां पहिया पंक्चर होने से सड़क किनारे खड़़ा कर दिया था। रवि व पिकअप का क्लीनर सड़क पर खड़े थे। तभी खनऊ की ओर से जा रहे बेकाबू ट्रक पीछे से पिकअप में भिड़ गया। ट्रक के भिड़ने से पिकअप का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
यूपीडा के सहायक सुरक्षा अधिकारी त्रिलोकीनाथ पांडेय ने बताया कि कोई हताहत नहीं हुआ है। दुर्घटनाग्रस्त पिकअप को सुरक्षित स्थान पर रखवाया गया है। दोस्तपुर थानाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटना की जानकारी नहीं मिली है।