फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   treatment started at veer abdul hameed hospital

वीर अब्दुल हमीद चिकित्सालय में इलाज शुरू

Sun, 28 Feb 2021 10:43 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
treatment started at veer abdul hameed hospital
सुल्तानपुर। वर्षों से बंद पड़े नगर पालिका परिषद के वीर अब्दुल हमीद चिकित्सालय का जीर्णोद्धार रोटरी क्लब ट्रांस गोमती की ओर से कराए जाने के बाद अब वरिष्ठ चिकित्सकों ने इसकी कमान संभाल ली है। वरिष्ठ चिकित्सकों की निशुल्क सेवा से यहां मरीजों की भीड़ लगने लगी है। रविवार को डॉ. एके सिंह ने करीब 15 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद का वीर अब्दुल हमीद चिकित्सालय वर्षों से बंद चल रहा था। इसके संचालन के लिए नगर पालिका अध्यक्ष बबीता जायसवाल ने पहल की थी। इसके बाद रोटरी क्लब ट्रांस गोमती के वरिष्ठ सदस्य व सेंट जेवियर्स स्कूल के निदेशक रोटेरियन संदीप जायसवाल ने चिकित्सालय का जीर्णोद्धार कराया।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री जय प्रताप सिंह की ओर से लोकार्पण के बाद चिकित्सालय का संचालन शुरू किया गया है। इसमें अलग-अलग समय में जिले के कई वरिष्ठ चिकित्सक अपनी सेवाएं निशुल्क दे रहे हैं। सर्जन डॉ. एके सिंह ने रविवार को सुबह 10 बजे से 12:00 बजे तक निशुल्क ओपीडी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने 15 मरीजों को परामर्श देकर उन्हें दवाएं लिखीं। वीर अब्दुल हमीद चिकित्सालय में मरीजों के लिए ओपीडी सुबह 10 से 12 व सायं चार से छह बजे तक चलती है। डॉ. एके सिंह के अलावा डॉ. नीरज सिंह, डॉ. रामजी गुप्ता, डॉ. जितेंद्र सिंह, डॉ. रवि त्रिपाठी, डॉ. पवन सिंह, डॉ. स्वाति सिंह, डॉ. प्रीती गोपाल, डॉ. सुप्रीत वर्मा, डॉ. पावन भी ओपीडी में मरीजों का चिकित्सीय परामर्श देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed