फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Transport Nagar sub-centre remained closed for three hours, 50 thousand population remained in the dark

Sultanpur News: तीन घंटे बंद रहा ट्रांसपोर्ट नगर उपकेंद्र, अंधेरे में रही 50 हजार आबादी

Tue, 01 Aug 2023 11:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Aug 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Transport Nagar sub-centre remained closed for three hours, 50 thousand population remained in the dark
दूबेपुर (सुल्तानपुर)। शहर से सटे ट्रांसपोर्ट नगर उपकेंद्र का संचालन सोमवार की रात तीन घंटे बाधित रहा। इससे शहर और ग्रामीण अंचल की करीब 50 हजार आबादी को रात अंधेरे में बितानी पड़ी। उमस भरी गर्मी के मौसम में बिजली गुल होने से लोगों का जनजीवन बेहाल हो गया है।
विज्ञापन

220 केवी पारेषण केंद्र पयागीपुर से आने वाली 33 हजार वोल्ट इनकमिंग लाइन का जंपर रात लगभग 11 बजे कट गया था। जंपर कटने से ट्रांसपोर्ट नगर उपकेंद्र की आपूर्ति बाधित हो गई। खामी दूर करने में करीब तीन घंटे लग गए। देर रात डेढ़ बजे के बाद उपकेंद्र का संचालन बहाल हो सका। इस दौरान गभड़िया, महुअरिया, घांसीगंज, गोराबारिक, तुराबखानी, रानीगंज, विंध्यवासिनी नगर, पयागीपुर, नरायनपुर, लक्ष्मणपुर, अहिमाने, दूबेपुर जोगीवीर, अमहट, सैनानी विहार कॉलोनी, कांशीराम कॉलोनी समेत क्षेत्र के दर्जनों गांवों की बिजली गुल रही। बिजली कटौती का सिलसिला मंगलवार को दिन में भी जारी रहा। बिजली की आवाजाही से उपभोक्ताओं को खासी परेशानी झेलनी पड़ी। अधिशासी अभियंता प्रथम गौरव तिवारी ने बताया कि मंगलवार को कोई फॉल्ट नहीं हुआ। शहर समेत ग्रामीण अंचल में कुछ जगहों पर रोस्टिंग के मुताबिक कटौती की गई थी।
विज्ञापन


ओवरलोड से बार-बार जल रहा केबल
प्रतापगंज (सुल्तानपुर)। क्षेत्र के बालमपुर गांव में 63 केवी के ट्रांसफॉर्मर में लगा केबल आए दिन ओवरलोड के कारण जलकर टूट जाता है। इसी ट्रांसफाॅर्मर से दो किसानों के ट्यूबवेल कनेक्शन व दो आटा चक्की के कनेक्शन हैं। प्रधान प्रतिनिधि राहुल गुप्ता ने कहा कि केबल बदलवाने व ट्रांसफाॅर्मर की क्षमता बढ़ाने के लिए कई बार उच्च अधिकारियों से शिकायत की गई। बावजूद इसके आज तक कोई हल नहीं निकल सका। गांव के रामजतन वर्मा, सैयद अल्ताफ, सफीक अंसारी आदि उपभोक्ताओं ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर ट्रांसफाॅर्मर की क्षमता बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सप्ताह भर भी नहीं चल सका पहाड़पुरकलां का ट्रांसफाॅर्मर
करौंदीकलां (सुल्तानपुर)। क्षेत्र के पहाड़पुरकलां में लगा ट्रांसफाॅर्मर हफ्ते भर में ही दोबारा जल गया। गौरतलब है कि 25 केवी का ट्रांसफाॅर्मर पहाड़पुरकलां में आपूर्ति के लिए लगा है। ओवरलोड होने के कारण अक्सर ट्रांसफाॅर्मर फुंक जाता है। इससे लगभग 200 की आबादी अंधेरे में रहने को मजबूर है। ग्रामीण ओमप्रकाश मिश्रा, दिनेश मिश्र, उमाशंकर मिश्र, रत्नेश मिश्र, कृष्ण भवन मिश्रा आदि ने बताया कि ट्रांसफाॅर्मर की क्षमता बढ़ाकर व जर्जर तारों को बदलकर विद्युत सप्लाई सुचारु रूप से की जा सकती है। ग्रामीणों ने डीएम से समस्या को दूर कराने की मांग की है।


लगते ही फुंक गया ट्रांसफॉर्मर, 500 आबादी प्रभावित
कुड़वार (सुल्तानपुर)। क्षेत्र के ग्रेट कुड़वार बाबू का पुरवा में 24 जुलाई को 16 केवी का ट्रांसफाॅर्मर फुंक गया था। सोमवार को विभाग ने पुनः ट्रांसफाॅर्मर लगाया। बदलने के एक घंटे बाद ही ट्रांसफाॅर्मर फिर से फुंक गया। गांव वाले लाइट के अभाव में अंधेरे में रहने के साथ पानी के लिए तरस रहे हैं। प्रधान अमित सिंह ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर जलने की सूचना जेई को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed