{"_id":"5e04fd068ebc3e87f62f68ad","slug":"trains-late-due-to-fog-sultanpur-news-lko4998315117","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर-हावड़ा सात, कोटा-पटना एक्सप्रेस पांच घंटे लेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर-हावड़ा सात, कोटा-पटना एक्सप्रेस पांच घंटे लेट
विज्ञापन
सुल्तानपुर। अमृतसर-हावड़ा डाउन एक्सप्रेस बृहस्पतिवार को तय समय से करीब सात घंटे लेट रही। वहीं कोटा-पटना डाउन एक्सप्रेस का संचालन तय समय से करीब पांच घंटे की देरी से किया गया। महामना, फरक्का समेत अन्य आठ प्रमुख ट्रेनों का संचालन काफी विलंब से किया गया। कोहरे के चलते ट्रेनों के संचालन में देरी होने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
स्थानीय स्टेशन से होकर गुजरने वाली पाटलिपुत्र-चंडीगढ़ अप एक्सप्रेस बृहस्पतिवार को तय समय से करीब एक घंटे की देरी से रवाना की गई। वरुणा अप एक्सप्रेस भी तय समय से करीब एक घंटे लेट रही। रक्सौल से आनंद विहार को जाने वाली सद्भावना अप एक्सप्रेस का संचालन करीब सवा घंटे विलंब से किया गया।
राजगीर से नई दिल्ली को जाने वाली श्रमजीवी अप एक्सप्रेस तय समय से करीब ढाई घंटे लेट रही। नई दिल्ली से वाराणसी को जाने वाली महामना डाउन एक्सप्रेस तय समय से करीब दो घंटे की देरी से रवाना की गई। दिल्ली से माल्दा टाउन को जाने वाली फरक्का डाउन एक्सप्रेस का संचालन करीब साढ़े तीन घंटे की देरी से किया गया।
विज्ञापन
कोटा से चलकर पटना तक जाने वाली कोटा-पटना डाउन एक्सप्रेस तय समय से करीब पांच घंटे लेट रही। अमृतसर-हावड़ा डाउन एक्सप्रेस तय समय से करीब सात घंटे लेट रही।