{"_id":"63f0c0638e652a26150ff0e1","slug":"trains-canceled-sultanpur-news-c-13-1-92041-2023-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर: दूसरे भी दिन निरस्त रहीं पांच जोड़ी ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्तानपुर: दूसरे भी दिन निरस्त रहीं पांच जोड़ी ट्रेनें
Sat, 18 Feb 2023 05:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 18 Feb 2023 05:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। हादसे के चलते दूसरे दिन भी ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। शुक्रवार को शटल, सरयू व मनवर संगम एक्सप्रेस समेत पांच जोड़ी ट्रेनें निरस्त रहीं। ट्रेनों का संचालन निरस्त होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
दो मालगाड़ियों में हुई टक्कर के चलते बृहस्पतिवार को सात ट्रेनें निरस्त करने के साथ रेलवे ने 12 ट्रेनों का रूट बदल दिया था। ट्रेनों के संचालन पर हादसे का असर शुक्रवार को भी रहा। ट्रैक क्लीयर नहीं होने की वजह से वाराणसी-लखनऊ के बीच चलने वाली शटल अप व डाउन एक्सप्रेस, अयोध्या-प्रयागराज के बीच चलने वाली मनवर संगम अप व डाउन एक्सप्रेस, अयोध्या कैंट अप व डाउन एक्सप्रेस और सरयू अप व डाउन एक्सप्रेस का संचालन निरस्त कर दिया गया। जौनपुर-रायबरेली स्पेशल अप व डाउन ट्रेन का संचालन भी आरभिंक स्टेशनों से निरस्त रहा। इससे यात्रियों को लगातार दूसरे दिन परेशानी का सामना करना पड़ा। सीनियर डीसीएम लखनऊ रेखा शर्मा ने बताया कि शटल समेत अन्य ट्रेनों का संचालन निरस्त किया गया है।
10 ट्रेनों की लेटलतीफी से परेशान हुए यात्री
सुल्तानपुर। लंबी दूरी की 10 ट्रेनों की लेटलतीफी से शुक्रवार को भी यात्री परेशान हुए। हमसफर अप एक्सप्रेस एक घंटे और श्री माता वैष्णों देवी कटड़ा अप एक्सप्रेस छह घंटे लेट पहुंची। फरक्का अप दो घंटे, बेगमपुरा अप डेढ़ घंटे, श्रमजीवी अप दो घंटे और सद्भावना डाउन एक्सप्रेस का संचालन एक घंटे की देरी से किया गया। इसके साथ सुहेलदेव डाउन दो घंटे, कामाख्या-इंदौर डाउन करीब चार घंटे, बेगमपुरा डाउनसाढ़े चार घंटे लेट रही और चंडीगढ़-पाटलिपुत्र डाउन एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे की देरी से रवाना की गई।